स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की रिकॉर्ड साझेदारी, मौजूदा पीढ़ी के 'बेस्ट' टेस्ट बैटर ने गैरी सोबर्स को पछाड़ा

WTC Final 2023 Records: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन साझेदारी करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में कई कीर्तिमान दर्ज किए। स्मिथ के नाम पर्सनल अचीवमेंट भी दर्ज हुए हैं।

Steve Smith and Travis Head

WTC Final 2023 in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में दोनों दिनों के पहले सेशन काफी बढ़िया साबित हुए हैं जहां उन्होंने पहले दिन दो विकेट निकाले और लंच के बाद भी एक विकेट हासिल किया। इसके बाद भारत को पूरे दिन कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन दूसरे दिन पहले सेशन में फिर से टीम इंडिया ने 3 विकेट निकाले और वापसी की।

इस वापसी से पहले ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों ने कमाल की बैटिंग की जिसमें स्टीव स्मिथ ने 268 गेंदों पर 121 रन बनाए और ट्रेविस हेड ने 174 गेंदों पर 163 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 285 रनों की साझेदारी हुई।

यह साझेदारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा किसी भी विकेट के लिए की गई चौथी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत के खिलाफ रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने एडिलेड में 2012 में 386 रनों की साझेदारी की थी जो टॉप पर है।

इसके अलावा यह इंग्लैंड की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों द्वारा चौथे विकेट के लिए की गई दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी है। स्टीव स्मिथ ने ओवल के मैदान पर शतक ठोक कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 31 शतक भी पूरे कर लिए हैं और यह इस मैदान पर उनका तीसरा टेस्ट शतक था।

दूसरे दिन आउट होने से पहले स्टीव स्मिथ ने ओवल में खेली गई छह पारियों में 121.50 की औसत के साथ 486 रन बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं, स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की धरती पर किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड के मामले में वेस्टइंडीज के महानतम ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स को पीछे छोड़ दिया है।

स्टीव स्मिथ पहले दिन की समाप्ति के बाद ही गैरी सोबर्स के आस्ट्रेलिया में बनाए गए 1820 रनों से आगे निकल गए थे। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाने के मामले में स्टीव वॉ की बराबरी भी कर ली है। यह स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड में 7वां टेस्ट शतक था। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में डॉन ब्रैडमैन नंबर वन पर है जिन्होंने 11 शतक लगाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+