IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग 11 में शामिल हुआ ये तेज गेंदबाज, पैट कमिंस ने की पुष्टि
WTC Final 2023: पैट कमिंस ने सीम तेज गेंदबाज स्कॉट बोलेंड को अपनी प्लेइंग इलेवन में लेने की पुष्टि कर दी है। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

World Test Championship 2023: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने स्कॉट बोलेंड (Scott Boland) के ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलना है।
इस मैच से पहले जोश हेजलवुड समय पर फिट नहीं हो पाए थे जिसके चलते बोलेंड को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 साल के मध्यम तेज गति के गेंदबाज माइकल नेसर को जगह दी थी।
अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की बॉलिंग लाइन-अप क्लियर हो चुकी है जिसमें पैटकमिंस, बोलेंड और मिशेल स्टॉर्क तेज गेंदबाज होंगे और नाथन लियोन स्पिनर होंगे। पैट कमिंस ने बोलेंड को लेने का कारण बताते हुए कहा कि, 'वे थोड़े अलग किस्म के गेंदबाज हैं जो गुड लेंथ पर हिट करते हुए सीम बॉलिंग करते हैं।'
'मिशेल स्टार्क बाएं हाथ के गेंदबाज है, जिससे बॉलिंग में विविधता आ जाएगी। अगर स्कॉट अपने सही एरिया को लगातार हिट करते रहते हैं तो गेंद उनके लिए कुछ काम करके दिखा सकती है। बोलेंड ने इंग्लैंड में कुछ बॉलिंग की है और वे अच्छे लग रहे हैं। वह गेंदबाजी करने के लिए एकदम बढ़िया हैं।'
बता दे बोलेंड इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और उन्हें फिलहाल वहां की परिस्थितियों में ढलने का पर्याप्त अभ्यास मिल चुका है। स्कॉट ने 2021-22 की एशेज सीरीज में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दूसरी पारी में 7 रन देकर छह विकेट लिए थे और वे अभी तक सात टेस्ट मैच खेल चुके हैं। बोलेंड को भारत की धरती पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी जगह मिली थी लेकिन उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया था। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बोलेंड से अनुकूल हालात में विकेट लेने की उम्मीद कर रही है। पैट कमिंस ने बताया है कि बोलेंड नेट्स में बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications