WTC final 2023: हवा में 'उड़ते हुए' स्मिथ ने पकड़ा कोहली का जबरदस्त कैच, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा
WTC Final in 2023, day 5: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा है।
AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चुनौती है। 444 रनों के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल करते हुए भारतीय टीम पांचवें दिन के पहले ही घंटे में दो अहम विकेट गंवा चुकी हैं। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
अर्धशतक से चूके कोहली: भारत का चौथा विकेट पांचवें दिन विराट कोहली के रूप में गिरा। विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे की जोड़ी से टीम को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन पहले घंटे के खेल में ही विराट कोहली अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली 78 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। वह अपना अर्धशतक बनाने से भी चूक गए।

स्मिथ ने पकड़ा जबरदस्त कैच: स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ ने हवा में उड़ते हुए बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। इस कैच को इस मुकाबले का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा सकता है। कोहली शानदार लय में थे और अपनी पारी में सात चौके जड़ चुके थे। लेकिन कवर ड्राइव लगाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।
रवींद्र जडेजा ने भी किया निराश: रवींद्र जडेजा खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली के तुरंत बाद जडेजा ने भी अपना विकेट खो दिया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में बैकफुट पर आ गई है। कोहली के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसरा गया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications