WTC Final Stats: फाइनल में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, भारत-ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
WTC Final 2023 Stats Preview: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कई भारतीय खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।

WTC Final 2023 india vs australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच के फाइनल का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से कम नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक बादशाहत कायम रखने के बाद भारत की कोशिश ट्रॉफी को कब्जे में करने की होगी।
बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। विराट कोहली से लेकर अश्विन और रवींद्र जडेजा तक इस मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। वहीं भारत के अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास भी इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की होगी।
कोहली के पास बड़ा मौका: टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को दहशत में डालने वाले वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को विराट कोहली तोड़ सकते हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनान वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली सहवाग को पछाड़कर आगे निकल सकते हैं। ऐसा करने के लिए कोहली को सिर्फ 88 रन की जरूरत है।
स्टीव स्मिथ बनाएंगे खास रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस मुकाबले के दौरान अपने टेस्ट क्रिकेट के 9000 रन पूरे कर सकते हैं। 208 रन बनाते ही स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के 9000 रन बनाने में कामयाब हो जाएंगे। अभी उनके नाम टेस्ट में 8792 रन है।
जडेजा रच सकते हैं इतिहास: आईपीएल में अपनी टीम को यादगार जीत दिलाने के बाद रवींद्र जडेजा के पास टेस्ट में इतिहास रचने का मौका है। रविंद्र जडेजा 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह बिशन सिंह बेदी को पछाड़कर आगे निकल जाएंगे।
अश्विन के पास भी बड़ा मौका: भारत के लिए लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में गेंद और बल्ले से अहम योगदान देने वाले आर अश्विन के पास भी इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। रविचंद्रन अश्विन को 700 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है। वह इस फाइनल मैच में इसे पूरा कर सकते हैं।
वॉर्नर भी बनाएंगे रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अगर इस मैच में 31 रन बना लेते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में माइकल क्लार्क को पीछे छो़ड़ देंगे। वॉर्नर के नाम अभी 17082 रन जबकि माइकल क्लार्क ने अपने करियर में कुल 17112 टेस्ट रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications