WTC final 2023: इन 5 गलतियों से हारी टीम इंडिया, टूट गया 10 साल बाद ICC ट्रॉफी जीतने का सपना
WTC Final in 2023, day 5: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 209 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी है।
AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप बनने का सपना भारत का एक बार फिर टूट गया है। लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आकर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया ने टीम को 209 रनों से हरा दिया है।
टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना: भारतीय टीम पिछले दस साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने की उम्मीद करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों में थी। लेकिन ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करना: टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना मजबूत फैसला माना जाता है। लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा सिचुएशन को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो टीम के खिलाफ गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने 469 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
भारतीय बल्लेबाज नाकाम: ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत से भी पहली पारी में विशाल स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन भारतीय टीम बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा की बदौलत भारत 296 रन बनाने में सफल हो सकी।
विकेट जल्दी निकालने में नाकाम: भारत को वापसी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जल्द से जल्द ऑल आउट करना था। लेकिन भारतीय गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा।
अच्छी शुरुआत की जरुरत: पहली पारी में खराब बल्लेबाजी के बाद चौथी पारी में भारतीय टीम से ठोस शुरुआत की उम्मीद थी। आईपीएल में तीन शतक जड़ने वाले शुभमन गिल दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे। वहीं रोहित शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
कोहली-रहाणे का गलत शॉट: पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 280 रनों की जरूरत थी। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मजबूत साझेदारी बना ली थी। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।












Click it and Unblock the Notifications