WTC Final 2023: वर्ल्ड का नंबर एक बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानें यहां
ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कई खिलाड़ियों के बीच आपसी बैटल देखने को मिलने वाली है।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में कई दिग्गजों के बीच बैटल देखने को मिल सकती है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल को मिशेल स्टार्क और पैंट कमिंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी।
मार्नस लबुशेन और अश्विन की टक्कर: ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडल ऑर्डर में सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज मार्नस लबुशेन हैं। मार्नस लबुशेन ने बॉर्डर गावस्क की आखिरी दो टेस्ट मैचों में भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। मार्नस लबुशेन टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर हैं। लबुशेन का सामना टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज आऱ अश्विन से होगा। ओवल के मैदान पर लबुशेन अश्विन पर भारी नजर आ सकते हैं।
अब तक तीन बार किया है आउट: लबुशेन को आऱ अश्विन ने अब तक तीन बार आउट किया है। बॉर्ड गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच की पहली पारी में भी अश्विन ने लबुशेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। लेकिन ओवल का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जा रहा है। ऐसे में वहां अश्विन के खिलाफ लबुशेन का बल्ला हल्ला बोल सकता है।
जडेजा से बचना होगा: लबुशेन को आर अश्विन से ज्यादा रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया है। बॉर्ड गावस्कर ट्रॉफी में लाबुशेन को सबसे अधिक बार जडेजा ने आउट किया। जडेजा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लाबुशेन को चार बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वहीं मोहम्मद शमी ने एक बार लाबुशेन का विकेट झटका है।
स्मिथ-अश्विन पर रहेगी नजर: अश्विन और स्मिथ का सामना भी रोमांचक रहेगा। आर अश्विन ने अब तक टेस्ट में छह बार स्मिथ को पवेलियन भेजा है। ऐसे में फाइनल में कौन किस पर भारी पड़ता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
कोहली-लायन में लड़ाई: नाथन लायन विराट कोहली के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। नाथन लायन ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली सात बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
कोहली-स्टार्क का सामना: विराट कोहली ने 17 टेस्ट पारियों में मिशेल स्टार्क का सामना किया है। इस दौरान वह सिर्फ 3 बार आउट हुए हैं। ऐसे में फाइनल में एक बार फिर इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications