WTC final 2023: भारत को मिली शर्मनाक हार, चैंपियन की तरह अकेले लड़े अजिंक्य रहाणे
WTC Final in 2023, day 5: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।
AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चौथी पारी में 444 रनों के लक्ष्य को बनाने से रोक दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई। इसके साथ भारत को लगातार दूसरी बार टेस्ट फाइनल में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
रहाणे ने खेली बेहतरीन पारी: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए। रहाणे को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में मौका दिया गया। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथ से लपका और अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की।

46 रन बनाकर आउट: दूसरी पारी में भी रहाणे ने काफी समय तक भारत को मैच में बनाए रखा था। अजिंक्य रहाणे 108 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने रहाणे को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करा दिया। रहाणे भले ही आउट हो गए, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैंस जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
पांचवें दिन की लड़ाई: भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चौथी पारी में पांचवें दिन वह लड़ाई लड़ते नजर आए। लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिल सका। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में भी वह अर्धशतक के करीब ही आउट हो गए।
पहली पारी में जड़ा था अर्धशतक: पहली पारी में रहाणे के बल्ले से टीम के लिए अहम रन निकले थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बनाने का काम किया था। जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 89 रन की पारी खेलकर टीम की वापसी कराई। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए रहाणे ने 109 रन की साझेदारी निभाई।
बल्लेबाज रहे फ्लॉप: ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेलकर पहले ही भारत को इस मुकाबले में काफी पीछे धकेल दिया था। पहली पारी में भारतीय के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। पहली पारी में रोहित शर्मा 15 रन, शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पुजारा और कोहली ने 14-14 रन ही बनाने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications