आरोन फिंच ने बताया ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अपनी 'जेब' में लाने के लिए क्या करना होगा
WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को कंगारुओं की जेब में लाने के लिए विराट कोहली को दोनों पारियों में सस्ते में समेटने की सलाह दी है।

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस बल्लेबाज को जल्द आउट कर देते हैं तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल कंगारुओं की जेब में आ सकता है। ऐसा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को विराट कोहली को दोनों ही पारियों में सस्ते में समेटना होगा।
आरोन फिंच यहां कोहली और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की तुलना भी करते हैं, लेकिन स्टीव स्मिथ को थोड़ा सा एडवांटेज देते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए आरोन फिंच ने कहा, "दोनों ही बल्लेबाज नंबर 4 पर बैटिंग करते हैं तो इनको जल्द से जल्द आउट करने के लिए आपको उन्हें नई गेंद के सामने लाना पड़ेगा, जिसके लिए आपको ओपनिंग बल्लेबाजों को भी जल्द आउट करने की जरूरत होगी।
"(कोहली से कंपटीशन पर) मैं हमेशा स्टीव स्मिथ की साइड लूंगा क्योंकि मुझे लगता है उनका रिकॉर्ड जबरदस्त है, लेकिन यह एक बहुत ही दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है।"
भारत और आस्ट्रेलिया ने पिछली तीन-चार सीरीज में बहुत ही कड़ा क्रिकेट खेला है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी दुनिया की सबसे कड़ी टेस्ट सीरीज में गिनी जाती है। इस पर बात करते हुए फिंच ने कहा कि, मुझे लगता है दोनों ही देशों में इस कंपटीशन को इतनी तवज्जो दी जाती है कि दोनों ही टीमें अपना बेस्ट करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती हैं।
"निश्चित तौर पर भारत ने पिछली तीन सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। मुझे लगता है दोनों ही टीमें इस मौके पर अपने खेल को ऊंचा कर लेंगी। इससे फर्क नहीं पड़ता कि ये मैच घर पर खेला जा रहा है. बाहर खेला जा रहा है, या किसी न्यूट्रल जगह पर खेला जा रहा है यह एक बिल्कुल देखे जाने लायक मुकाबला होगा।"
आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार टेस्ट सीरीज जीती हैं। लेकिन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला कंगारूओं को अधिक फेवरेट दिखा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल भी मौजूद नहीं हैं। जबकि दूसरी ओर कंगारूओं की एक पूरी टीम मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications