WTC Points Table: लॉर्ड्स में हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जानें भारतीय टीम का हाल

WTC 2025-27 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की रेस में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करते हुए टॉप पर जगह बना ली है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हराकर पूरी तरह से क्लीन स्वीप कर दिया। 14 जुलाई को खेले गए तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर है।

टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम (WTC 2025-27 Points Table)

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के 36 अंक हैं और उनका विन प्रतिशत 100 है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी पीछे नहीं है। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रन से हराकर इंग्लैंड ने तीन टेस्ट में दो जीत के साथ 66.67% जीत प्रतिशत हासिल किया है। इसी प्रतिशत के साथ श्रीलंका तीसरे स्थान पर है, जिसने बांग्लादेश के खिलाफ एक जीत और एक ड्रॉ हासिल किया। भारत के लिए स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो गई है।

WTC 2025 1

चौथे स्थान पर मौजूद है टीम इंडिया

शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम अब तक तीन टेस्ट खेल चुकी है, जिसमें केवल एक ही जीत मिली है और दो हार झेलनी पड़ी हैं। भारत का जीत प्रतिशत 33.33 है और वह WTC अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में भारत को हर हाल में जीत की जरूरत है, ताकि सीरीज में वापसी की उम्मीदें कायम रह सकें।

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को जीत की तलाश

वहीं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सके हैं। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लगातार फ्लॉप रही है और टीम बार-बार कम स्कोर पर सिमटती रही है। बांग्लादेश ने श्रीलंका दौरे पर एक टेस्ट ड्रॉ जरूर कराया, लेकिन जीत अब भी उनसे दूर है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक अपने टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।

जानें किस स्थान पर है कौन सी टीम

ऑस्ट्रेलिया - 3 मैच, 3 जीत, 36 अंक, 100%
इंग्लैंड - 3 मैच, 2 जीत, 24 अंक, 66.67%
श्रीलंका - 2 मैच, 1 जीत, 16 अंक, 66.67%
भारत - 3 मैच, 1 जीत, 12 अंक, 33.33%
बांग्लादेश - 2 मैच, 0 जीत, 4 अंक, 16.67%
वेस्टइंडीज - 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, 0%

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+