WTC Final से पहले प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल, बाहर होने का मंडराया खतरा, टेंशन में टीम

Rohit Sharma Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं।

Rohit Sharma

ICC World Test Championship Final 2023, Rohit Sharma Injury: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह मुकाबला शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। लेकिन फाइनल से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बुरी खबर मिली है।

रोहित शर्मा को लगी चोट: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले इस महामुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं। मैच से एक दिन पहले ओवल में प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा को चोट लग गई। जिसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए। फिर चोट के कारण रोहित शर्मा दोबारा प्रैक्टिस करने के लिए भी नहीं आए।

प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट: इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा पट्टी बंधे अंगूठे के साथ बल्लेबाजी करने आए थे। रोहित शर्मा को एक बार फिर अंगूठे में चोट लग गई है। रोहित की चोट से भारतीय टीम में टेंशन का माहौल बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है। जिस कारण उन्हें बल्ले को पकड़ने में समस्या आ रही है।

बाहर होने का खतरा: रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद उनके फाइनल मैच से बाहर होने की संभावनाएं भी बन गई है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन मैच से ठीक पहले कप्तान के साथ ये अनहोनी सामने आई है।

टेप लगाते हुए तस्वीर वायरल: रोहित शर्मा को फिलहाल अंगूठे में टेप लगाया गया है। इसके साथ ही उन पर मेडिकल की टीम नजर बनाए हुए हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इसका आखिरी फैसला मैच से पहले ही लिया जा सकेगा। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस साल के शुरुआत में टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ऐसे में टीम को अपने कप्तान की जरूरत फाइनल मैच में सबसे अधिक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+