WTC 2021-23 फाइनल में कौन सी टीम कैसे कर सकती है क्वालिफाई, खुले हुए हैं अभी टॉप-2 के दरवाजे

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिए अब कुछ ही टेस्ट मैच बचे हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी ऊपर नजर आ रही है। देखते हैं इस बार किन टीमों के फाइनल में पहुंचने के चांस है।

World Test Championships qualification scenario

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप एक दिलचस्प दौर में प्रवेश कर चुकी है जहां पर टॉप के 2 स्थान को कब्जाने के लिए कुछ टीमें जद्दोजहद कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2023 की डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी फाइनल खेलने के लिए फेवरेट है। हालांकि बाकी चार टीमें भी ऐसी हैं जो कंगारूओं से मुकाबला करने के लिए तैयार दिखाई देती है। यहां भारत की स्थिति अच्छी है साथ ही साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें भी अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2023 जून में ओवल में खेला जाना है। भारतीय टीम ने पिछली बार भी फाइनल में कदम रखा था लेकिन वह न्यूजीलैंड से हार गए थे। देखते हैं इस बार टीमों के फाइनल में पहुंचने के क्या चांस है।

ऑस्ट्रेलिया-

ऑस्ट्रेलिया-

पैटकमिंस इस बार कप्तान के तौर पर अपना पहला डब्लूटीसी फाइनल मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया को अपने अगले 5 मुकाबलों में केवल एक जीत हासिल करनी है और वह टॉप 2 में अपनी जगह पूरी तरह फिक्स कर लेंगे। हो सकता है आस्ट्रेलिया की टीम मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर ही यह काम कर दें जहां वे अपनी धरती पर प्रोटियाज को 2-0 से मात दे चुके हैं और अभी श्रंखला में एक मुकाबला और खेला जाना बाकी है। इसके बाद भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

भारत-

भारत-

टीम इंडिया के चार मैच बचे हैं और रोहित शर्मा एंड कंपनी डब्लूटीसी फाइनल में जगह लगातार दूसरी जगह बनाने की ओर देख रही होगी। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने अपने अभियान को फिर से जीवंत कर दिया जब उन्होंने टाइगर्स को उन्हीं की धरती पर 2-0 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीरीज में जीत का मतलब है कि भारत भी टॉप टू में जगह बना लेगा।

साउथ अफ्रीका-

साउथ अफ्रीका-

दक्षिण अफ्रीकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में थी लेकिन उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज गंवाकर अपनी संभावनाओं को काफी कम कर दिया है। टीम के पास केवल दो ही मैच बचे हैं और वे अभी भी क्वालीफाई कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उनको सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला तीसरा मुकाबला जीतना होगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में भी बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

श्रीलंका-

श्रीलंका-

ये टीम दो मुकाबले और खेलेगी उन्होंने डब्लूटीसी पॉइंट टेबल में अभी तक अपने लिए काफी अंक जुटाए भी है क्योंकि कई नतीजे उनके पक्ष में गए हैं लेकिन अब उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी और उसके बाद ही देखा जाएगा कि वह क्वालीफाई करने की स्थिति में कहां खड़े हैं।

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज

कैरेबियाई टीम के पास दो मैच बाकी है और बाकी टीमों के ऊपर उनका समीकरण निर्भर करता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के दो मुकाबले उनको किसी भी हाल में जीतने होंगे और फिर यह देखा जाएगा कि बाकी की टीमों के समीकरण किस तरीके से बैठते हैं।

इंग्लैंड की टीम के पास सब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का कोई मौका नहीं है क्योंकि उनके पास अब कोई भी मुकाबले बचे नहीं है। ब्रैंडन मैकुलम और बेनस्टॉक की जोड़ी बनने से पहले इंग्लैंड इतनी हार के साथ मौजूदा साइकिल में तो फिट नहीं बैठते लेकिन अगले साल की वर्ल्ड चैंपियनशिप साइकिल के लिए सबसे बड़े दावेदारों में से एक है।

Recommended Video

    Team India को मिली नए साल पर खुशी, WTC Final में पहुंचने का अच्छा मौका | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मौका गया-

    इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मौका गया-

    न्यूजीलैंड के चांस पूरी तरह खत्म हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज का पहला मैच ड्रा खेल लिया। वहीं पाकिस्तान की टीम के पास एक ही टेस्ट मैच बचा है और 2022 में टीम ने टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी घरेलू जमीन पर भी एक मुकाबला टेस्ट क्रिकेट में नहीं जीता। फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों में हार मिली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में पहला टेस्ट मैच ड्रा हुआ है लेकिन अगर वे अगला मैच जीत भी जाते हैं तो भी उनके पास डब्ल्यूपीसी अंकतालिका के टॉप 2 स्थानों को कब जाने का कोई मौका नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+