WTC Final: बल्लेबाजी में ख्वाजा और गेंदबाजी में लायन टॉप, ऑस्ट्रेलिया के चौंकाने वाले आंकड़े

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है।

Australia Team

WTC 2021-23 Australia Stats: ऑस्ट्रेलिया ने 2021-23 के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने तालिका में टॉप पर अभियान समाप्त किया। हालांकि घर और बाहर उन्होंने भारतीय टीम को कोई सीरीज इस समयचक्र के दौरान नहीं हराई।

पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तुलना में इस बार ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। कंगारुओं को काफी कम मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत में हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की थी। ओवरऑल आंकड़ों में भी ऑस्ट्रेलिया ने प्रभावित किया है।

WTC 2021-23 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चक्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 19 मैच खेले और 11 में जीत दर्ज की। उनको सिर्फ तीन ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कंगारुओं ने 5 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ भी कराये हैं। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने छह बार बाद में बैटिंग करते हुए जीत दर्ज की। पांच बार पहले बैटिंग कर जीत हासिल की।

ऑस्ट्रलिया का उच्चतम स्कोर

पिछले साल नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ इस उच्चतम स्कोर हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 598 रन बनाते हुए पारी घोषित कर दी थी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस कालखंड में ऑस्ट्रेलिया का यह एक पारी में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर रहा।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज

इस मामले में उस्मान ख्वाजा का नाम सबसे पहले आता है। ख्वाजा ने जमकर रन बनाये हैं। 28 पारियों में उनके बल्ले से 1608 रन देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा शतक भी ख्वाजा के नाम है। ख्वाजा ने 6 शतकीय पारियां खेली और 7 अर्धशतक भी जमाए हैं।

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

यहाँ उस्मान ख्वाजा का नाम शामिल नहीं हो पाया और मार्नस लाबुशेन आ गए। लाबुशेन ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में 204 रनों का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उन्होंने पिछले साल नवम्बर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ये रन बनाये। इस दौरान लाबुशेन ने 350 गेंदों का सामना किया।

सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज

नाथन लायन ने यहाँ सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने महज 32 पारियों में ही 83 विकेट अपने नाम किये। इस साल मार्च में भारत के खिलाफ लायन ने 64 रन देकर 6 विकेट झटके, यह उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। उन्होंने पांच पार 5 विकेट का आंकड़ा हासिल किया है। इस तरह गेंदबाजी में हर जगह नाथन लायन ही आगे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+