Wriddhiman Saha ने धमाकेदार बल्लेबाजी से आलोचकों को दिया करारा जवाब, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया गया था OUT

Wriddhiman Saha batting: हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के लिए ऋद्धिमान साहा ने इस सीजन बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

Wriddhiman Saha

IPL 2023, CSK vs GT Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 38 साल की उम्र में भी ऋद्धिमान साहा काफी फिट नजर आ रहे हैं। ऋद्धिमान साहा ने फाइनल मैच में मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट लगाया। ऋद्धिमान साहा की पारी की बदौलत गुजरात को एक मजबूत शुरुआत मिली।

साहा ने जड़ा अर्धशतक: ऋद्धिमान साहा का फाइनल में खेलने का रिकॉर्ड शानदार है। साहा ने अपने इस रिकॉर्ड को चेन्नई के खिलाफ भी जारी रखा है। ऋद्धिमान साहा ने टीम के लिए 39 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। साल 2014 के फाइनल में पंजाब के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ साहा ने शतक जड़ने का काम किया था।

फाइनल में मिली हार: साल 2014 में केकेआर के खिलाफ 115 रनों की जबरदस्त पारी खेलने के बावजूद ऋद्धिमान साहा की टीम पंजाब को फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। वहीं एक बार चेन्नई के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए अर्धशतक जड़ा। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर: ऋद्धिमान साहा ने लंबे समय तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है। ऋषभ पंत से पहले ऋद्धिमान साहा टीम के नियमित सदस्य थे। लेकिन बीसीसीआई के साथ हुए अनबन के कारण अब वह टीम से बाहर हैं। बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ऋद्धिमान साहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

टीम को है साहा की जरूरत: ऋद्धिमान साहा जिस तरह के फॉर्म में हैं, ऐसे में उनकी जरूरत भारतीय टेस्ट टीम में है। भारत को 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलना है। ऋषभ पंत और केएल राहुल चोट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। वहीं केएस भरत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों में निराश ही किया था। ऐसे में ऋद्धिमान साहा अगर टीम में होते तो भारत को मजबूती मिलती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+