World Cup जिताने वाली हरमनप्रीत कौर को MI ने दिया बड़ा झटका! कप्तान को हो गया करोड़ों का नुकसान?
World Cup winner captain Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन से पहले होने वाले मेगा-ऑक्शन की घोषणा के साथ ही टीमों में बड़े फेरबदल शुरू हो गए हैं। इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीमों को अपनी कमर कसने के लिए कहा है, क्योंकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में नीलामी होने वाली है। 5 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है।
हरमनप्रीत कौर नहीं मुंबई की पहली पसंद (World Cup winner captain Harmanpreet Kaur)
सबसे चौंकाने वाला फैसला मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से आया। हर किसी को उम्मीद थी कि WPL के पहले सीजन में टीम को शानदार जीत दिलाने वाली और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पहली रिटेन खिलाड़ी होंगी। क्योंकि हरमन ने अपनी कप्तानी में इतिहास रचते हुए भारत को पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई है। लेकिन मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने सबको हैरान कर दिया। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट को अपनी पहली पसंद बनाया और उन्हें 3.5 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि पर रिटेन किया।

हरमनप्रीत कौर को करोड़ों का नुकसान?
इसके बाद हरमनप्रीत कौर को दूसरी रिटेन खिलाड़ी के तौर पर चुना गया, जिसके कारण उनकी सैलरी 2.5 करोड़ रुपये तय हुई। रिटेंशन स्लैब के नियम के अनुसार, पहली रिटेन खिलाड़ी को 3.5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि दूसरी को 2.5 करोड़ रुपये। चूंकि मुंबई ने साइवर-ब्रंट को पहली प्राथमिकता दी, इसलिए हरमनप्रीत को सीधे-सीधे 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन
यह फैसला भले ही टीम की रणनीति का हिस्सा हो, लेकिन WPL में मुंबई की सफलता में हरमनप्रीत के योगदान को देखते हुए यह फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला है। बीसीसीआई ने इस बार अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट दी है। जिसमें ज़्यादा से ज़्यादा तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। मुंबई ने अपनी दो सबसे बड़ी मैच-विनर को तो रिटेन कर लिया है, लेकिन अब उनके पर्स में 5.75 करोड़ रुपये बचे हैं, जिससे उन्हें ऑक्शन में बाकी टीम बनानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications