WPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: डब्ल्यूपीएल में आज किसका मैच है- आरसीबी vs यूपी

WPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज धमाकेदार तरीके से किया गया। महिला आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। मुंबई और दिल्ली के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने इस मैच को अपने नाम किया। पहले मैच के बाद दूसरे मुकाबले में पर भी सबकी नजरें बनी हुई है।

आरसीबी और यूपी के बीच टक्कर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच शनिवार यानी कि 24 फरवरी को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है। पिछले सीजन यूपी ने 8 में से चार मुकाबले जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारकर यूपी वॉरियर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ऐसे में यूपी की कोशिश इस सीजन का आगाज बेहतर तरीके से करने की होगी।

WPL 1

आरसीबी करना चाहेगी जीत से आगाज

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का पिछला सीजन बेहद खराब गुजरा था। आरसीबी ने पिछले सीजन 8 में से सिर्फ दो ही मुकाबलों में जीत हासिल की थी। जबकि इस सीजन दोनों ही टीमों के पास बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्थिति को मजबूत करने का मौका होगा। रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी और यूपी के बीच अब तक कुल 2 मैच खेले गए हैं। इस दौरान एक में यूपी तो दूसरे में आरसीबी की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। वहीं तेज गेंदबाज भी यहां कमाल दिखाते नजर आ सकते हैं। इस सीजन के पहले मैच को लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, कनिका आहूजा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिने डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रीति बोस, आशा सोभना।

यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

एलिसा हीली (कप्तान व विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, श्वेता शेहरावत, किरण नवगिरे, चमारी अट्टपट्टू, ताहलिया मैकग्रेथ, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजली सरवानी, साइमा ठाकोर, परशवी चोपड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+