WPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: डब्ल्यूपीएल में आज किसका मैच है- मुंबई vs गुजरात

WPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। रविवार यानी कि 25 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे बनी हुई है। महिला आईपीएल का आगाज धमाकेदार तरीके से किया गया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है।

पहले दोनों मुकाबले रहे रोमांचक

वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत हासिल की। महिला आईपीएल की शुरुआती दोनों ही मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है।

WPL 1

गुजरात को होगी जीत की तलाश

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात और मुंबई की टीम आपस में भिड़ने वाली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। वहीं गुजरात अपने पहले मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज बेहतर तरीके से करना चाहेगी। गुजरात जायंट्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं गुजरा था।

ऐसा रहेगा पिच

आज होने वाले मुकाबले में पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले दोनों ही मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली। बेंगलुरु के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। एक बार फिर इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जानें मौसम का मिजाज

मौसम की बात करें तो मुंबई और गुजरात मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है। मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+