WPL Mein Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- गुजरात जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1st Match
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के तीसरे सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स (GJ-W) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। ऋचा घोष की शानदार पारी के दम पर RCB ने GG के खिलाफ वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में 6 विकेट से मैच जीत लिया।
ऋचा घोष की इस पारी को महिला प्रीमियर लीग में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने छक्का लगाकर खेल समाप्त किया और 27 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऋचा घोष के शानदार अर्धशतक की मदद से बेंगलुरु ने पहले ही मुकाबले में इतिहास रच दिया है। आरसीबी ने लीग में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया और 18.3 ओवर में 202 रन के टारगेट को हासिल कर लिया।
इससे पहले एशले गार्डनर और बेथ मूनी के अर्धशतकों की मदद से जीजी ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग 2025 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट पर 201 रन बनाए।
WPL में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
- 202 - RCB बनाम GG, वडोदरा, 2025*
- 191 - MI बनाम GG, दिल्ली, 2024
- 189 - RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
- 179 - UPW बनाम GG, ब्रेबोर्न, 2023
- 172 - MI बनाम DC, बेंगलुरु, 2024
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर जीजी ने धीमी शुरुआत की लेकिन मूनी के 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी ने उन्हें एक ठोस मंच प्रदान किया, जिसका गार्डनर और सोफिन डिवाइन ने फायदा उठाया। गार्डनर ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। आरसीबी की ओर से रेणुका सिंह ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम। रॉयल
चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेट कीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशीता वी जे, रेणुका ठाकुर सिंह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, सब्भिनेनी मेघना, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेट कीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, किम गर्थ, प्रेमा रावत, रेणुका ठाकुर सिंह, एकता बिष्ट, हीथर ग्राहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयांका पाटिल, जगरवी पवार, आशा शोभना, जोशीता वी जे
गुजरात जायंट्स महिला टीम: लौरा वोल्वार्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), सिमरन शेख, मेघना सिंह, सायाली सतघरे, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील, प्रकाशिका नाइक, भारती फुलमाली, फोबे लिचफील्ड, डेनियल गिब्सन।












Click it and Unblock the Notifications