DC vs MI: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, दिल्ली का फिर टूटा दिल, हुई करोड़ों की बारिश

WPL Final 2025, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स का ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक फाइनल में 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरे फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार फाइनल में जीत हासिल करते हुए दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का काम किया। बीसीसीआई की तरफ से मुंबई को 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। वहीं उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे।

150 रन नहीं बना सकी दिल्ली (WPL Final 2025, DC vs MI)

फाइनल में 150 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत निराशाजनक रही। मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने दिल्ली के लिए इस पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन फाइनल में ये दोनों ही बल्लेबाज अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रही। दिल्ली को पहला झटका मेग लैनिंग के रूप में लगा। नेट सिवर ब्रंट ने उन्हें बोल्ड कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई।

WPL Final 1

दिल्ली की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

इसके बाद शबनम इस्माइल ने शेफाली वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जेस जोनासन और जेमिमा रोड्रिग्स ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। लेकिन अमेलिया कर ने जोस जोनासन को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका देने का काम किया। वह सिर्फ 13 रन ही बना सकीं। जोस जोनासन के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई।

मुंबई इंडियंस ने बनाए थे 149 रन

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ 149 रन का लक्ष्य रखा था। हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट की अर्धशतकीय साझेदारी ने मुंबई के लिए एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, दिल्ली की गेंदबाजी में मारिजन कप, जेस जोनासन और श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया और दो-दो विकेट झटके, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने भी एक सफलता प्राप्त की।

हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी

नेट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर के अलावा मुंबई के बाकी सभी बल्लेबाज दिल्ली की गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। टीम ने 14 रन के कुल स्कोर तक दो विकेट खो दिए थे। मारिजन कप ने हीली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (8) को आउट किया। इसके बाद, ब्रंट और कौर ने संघर्ष करते हुए पारी को संभाला। दोनों के बीच 62 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन श्री चरणी ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर ब्रंट को मिन्नू मणि के हाथों कैच कराकर आउट किया। ब्रंट ने 30 रन बनाए। दूसरी ओर, कौर ने 44 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली।

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया कर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, श्री चरणी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+