WPL Final 2023 DC vs MI: फाइनल में दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग 11

WPL Final 2023, DC vs MI Toss Updates: महिला आईपीएल में दिल्ली ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। जबकि मुंबई ने लगातार पांच मुकाबलों को अपने नाम किया था।

Mumbai Indians

WPL Final 2023, DC vs MI Toss Updates: दिल्ली के कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने पूनम यादव की जगह मीनू मणि को जगह दी गई है। वहीं मुंबई की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। लीग स्टेज में मुंबई और दिल्ली के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों पर होगा फाइनल का दबाव

दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों पर फाइनल का दबाव होगा। टूर्नामेंट के लीग मैचों में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई के खिलाड़ियों ने हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग इन तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम ने दूसरी टीमों को बैकफुट पर धकलने का काम किया।

मुंबई का पलड़ा भारी

दोनों टीमों पर नजर डाले तो दिल्ली के मुकाबले मुंबई की टीम ज्यादा बैलेंस में नजर आ रही है। मुंबई के पास टॉप ऑर्डर में हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट स्किवर-ब्रंट और मेली केर जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं। जबकि इस्सी वोंग ने पिछले मैच में महिला आईपीएल का पहला हैट्रिक लेने का कारनामा किया। हालांकि, मुंबई की टीम मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। दिल्ली के लिए महिला आईपीएल का पहला सीजन शानदार रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैपसे, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, मीनू मणि।

मुंबई इंडियंस- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट स्किवर-ब्रंट, मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमानी कलिता, सायका इशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+