WPL 2023 Auction: 'हनुमान जी' की भक्त दीप्ति शर्मा हुईं मालामाल, UP के लिए करेंगी कमाल, मिले इतने करोड़
WPL Auction 2023 Deepti Sharma: भारतीय महिला टीम के लिए गेंद और बल्ले से लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा पर पैसों की बारिश हुई है।

WPL Auction 2023 Deepti Sharma: विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ताबड़तोड़ महिला आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की टीम ने खरीदने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली, मुंबई, गुजरात और यूपी वॉरियर्स के बीच दीप्ति को खरीदने के लिए लंबे समय तक बोली चलती रही।

दीप्ति शर्मा को मिले 2.6 करोड़ रुपये
आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने दीप्ति के लिए बोली की शुरुआत की। लंबे समय तक वह दीप्ति को खरीदने के लिए उनके पीछे गई। लेकिन वह दीप्ति को लेने में सफल नहीं हो सकी। दीप्ति अब यूपी की टीम के लिए विमेंस प्रीमियर लीग में गेंद और बल्ले से धमाल मचाती नजर आएंगी।

हनुमान जी की भक्त हैं दीप्ति
दीप्ति शर्मा ने 28 नवंबर 2014 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में दीप्ति ने दो विकेट झटके थे। दीप्ति शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हनुमान जी की भक्त हैं। दीप्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। अब उनकी कोशिश यूपी के लिए खिताब जीतने की होगी। दीप्ति गेंद के साथ-साथ अंत के ओवरों में बल्ले से भी बड़ा कमाल कर सकती हैं।

दिल्ली की टीम ने खरीदे तीन बड़े खिलाड़ी
वहीं नीलामी में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप दिलाने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। शेफाली वर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। इसके अलावा दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग को 1.10 करोड़ रुपये खरीदने का काम किया। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाली जेमिमा रॉड्रिग्स को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम को मजबूत बनाया।












Click it and Unblock the Notifications