WPL में खेलने का सपना था लेकिन दिल टूट गया है, अर्जुन तेंदुलकर की दोस्त ने किया भावुक पोस्ट

नीलामी में कई खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली लगी है, इंग्लैंड की इस क्रिकेटर को किसी ने नहीं खरीदा तब भावुक पोस्ट किया है।

Wyatt and Arjun

WPL Auction 2023: भारत में इस साल महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन होना है। सोमवार को इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कई खिलाड़ियों को अच्छी राशि में खरीदा गया है। पांच टीमों ने कुल 87 खिलाड़ी इस नीलामी प्रक्रिया में खरीदे। कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं जिनको खरीदे जाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कई नामों के लिए अच्छी बोली लगी। पाँचों टीमों ने बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस बीच इंग्लैंड की डेनियल वायट को खरीदने वाला कोई नहीं मिला और वह अनसोल्ड रहीं। इसके बाद ट्विटर पर उन्होंने अपना दर्द बयाँ किया है।

ट्विटर पर पोस्ट कर जताई निराशा

नीलामी के दौरान इंग्लैंड की डेनियल वायट का नाम आया था उनको उम्मीद थी कि कोई न कोई उनके लिए बोली लगाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे वह काफी निराश हुई और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। डेनियल ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग में खेलने का सपना मैंने देखा था। मेरा दिल टूट गया है। जिनको चुना गया है, उन सभी को बधाई, खेलने के लिए भारत एक शानदार जगह है।

अर्जुन तेंदुलकर के साथ जुड़ा कई बार नाम

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ कई बार देनियल वायट को देखा गया है। पार्टी या डिनर के दौरान दोनों एक साथ दिखे हैं। कयास लगाए गए थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि ऐसा आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया। दोनों के बीच दोस्ती है, यह बात हर कोई जानता है। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वायट को अगर मुंबई इंडियंस खरीद लेती तो दोनों दोस्त एक ही टीम का हिस्सा बन सकते थे।

स्मृति मंधाना को मिली सबसे बड़ी राशि

गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान कई लोगों के लिए बड़ी बोली लगी। सबसे ऊपर इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम आता है। मंधाना को आरसीबी ने एक बिड वॉर में खरीदा। वह 3 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि के साथ आरसीबी में शामिल हुई हैं। उनके अलावा एश्ले गार्डनर के लिए 3 करोड़ 20 लाख की बोली लगी। कई अन्य महिलाओं के लिए भी अच्छी बोली देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+