WPL 2026 में RCB फिर बनेगी चैंपियन? कप्तान मंधाना के अलावा इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
WPL 2026 RCB Full Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का चौथा सीजन शुरू होने को है। क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर टिकी हैं। 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में आरसीबी का सामना दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। पिछले साल का प्रदर्शन आरसीबी के लिए काफी निराशाजनक रहा था, जहां टीम लगातार पांच हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई थी।
एलिस पेरी नहीं होंगी WPL का हिस्सा (WPL 2026 RCB Full Schedule)
ऐसे में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली यह टीम इस साल अपनी खोई हुई साख वापस पाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीजन शुरू होने से पहले ही बेंगलुरु को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर एलिस पेरी ने व्यक्तिगत कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। पेरी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी टीम का अहम हिस्सा थीं। उनकी जगह टीम में सायली सतघरे को शामिल किया गया है। हालांकि पेरी की कमी को पूरा करना मुश्किल होगा, लेकिन आरसीबी ने इस बार ऑलराउंडर्स की फौज खड़ी की है।

टीम की ताकत ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी
आरसीबी के पास इस साल ऑलराउंडर्स के कई बेहतरीन विकल्प हैं। टीम में पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, ग्रेस हैरिस, नदीन डी क्लार्क और राधा यादव जैसे नाम शामिल हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलट सकते हैं। गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आ रहा है। श्रेयंका पाटिल और राधा यादव स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगी, जबकि लॉरेन बेल और लिन्से स्मिथ नई गेंद से विपक्षी टीम को परेशान करेंगी।
बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी कप्तान स्मृति मंधाना और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष पर होगी। हालांकि, शीर्ष क्रम में अनुभवी बल्लेबाजों की थोड़ी कमी दिख रही है, जिसे भरने के लिए दयालन हेमलता और गौतमी नायक को बड़ी भूमिका निभानी होगी। टीम का नेतृत्व एक बार फिर स्मृति मंधाना करेंगी।
| मैच नंबर | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| मैच 1 | 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) | मुंबई इंडियंस महिला vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला | डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई | शाम 7:30 बजे |
| मैच 5 | 12 जनवरी 2026 (सोमवार) | RCB महिला vs यूपी वॉरियर्स महिला | डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई | शाम 7:30 बजे |
| मैच 9 | 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) | गुजरात जायंट्स महिला vs RCB महिला | डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई | शाम 7:30 बजे |
| मैच 11 | 17 जनवरी 2026 (शनिवार) | दिल्ली कैपिटल्स महिला vs RCB महिला | डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई | शाम 7:30 बजे |
| मैच 12 | 19 जनवरी 2026 (सोमवार) | गुजरात जायंट्स महिला vs RCB महिला | बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी, वडोदरा | शाम 7:30 बजे |
| मैच 15 | 24 जनवरी 2026 (शनिवार) | दिल्ली कैपिटल्स महिला vs RCB महिला | बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी, वडोदरा | शाम 7:30 बजे |
| मैच 16 | 26 जनवरी 2026 (सोमवार) | मुंबई इंडियंस महिला vs RCB महिला | बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी, वडोदरा | शाम 7:30 बजे |
| मैच 18 | 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) | RCB महिला vs यूपी वॉरियर्स महिला | बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी, वडोदरा | शाम 7:30 बजे |
आरसीबी का फुल स्क्वाड (WPL 2026)
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नदीन डी क्लार्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नायक, प्रत्युषा कुमार, दयालन हेमलता और सायली सतघरे।












Click it and Unblock the Notifications