7 फीट लंबी सुंदर हसीना के दीवाने हुए फैंस, WPL डेब्यू में रचा इतिहास, फुटबॉल छोड़ क्रिकेट में मारी एंट्री!
WPL 2026 Lauren Bell: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एक नए नाम ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह नाम है लॉरेन बेल (Lauren Bell) का। आरसीबी के लिए अपना डेब्यू करने वाली इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ घातक गेंदबाजी से रिकॉर्ड बनाया। इतना नहीं वह अपनी लुक्स से सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' भी बन गई हैं।
डेब्यू में डाला धमाकेदार स्पेल (WPL 2026 Lauren Bell)
लॉरेन बेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नई गेंद के साथ ऐतिहासिक स्पेल डाला। उन्होंने अपने कोटे के ओवरों में 19 डॉट बॉल्स फेंकी। यह WPL इतिहास की एक पारी में दूसरी सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने खतरनाक सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर को महज 4 रन पर आउट कर मुंबई को शुरुआती झटका दिया। भले ही नदीन डी क्लार्क ने 4 विकेट झटके, लेकिन लॉरेन की किफायती गेंदबाजी ने ही मुंबई की रफ्तार पर लगाम कसी थी।

रातों-रात स्टार बनी लॉरेन
6 फीट 2 इंच लंबी लॉरेन बेल को उनकी लंबाई के कारण 'द शार्ड' (लंदन की मशहूर ऊंची इमारत) के नाम से जाना जाता है। उनकी स्विंग और उछाल बल्लेबाजों के लिए काल साबित होती है। लेकिन क्रिकेट के अलावा, लॉरेन अपनी खूबसूरती और डिंपल वाली मुस्कान के लिए भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भारतीय फैंस उन्हें 'WPL 2026 देखने की सबसे बड़ी वजह' बता रहे हैं और वह रातों-रात भारत की नई हार्टथ्रोब बन गई हैं।
फुटबॉल छोड़ चुनी क्रिकेट की राह
लॉरेन का क्रिकेटर बनने का सफर भी काफी दिलचस्प है। बचपन में वह एक बेहतरीन फुटबॉलर थीं और रीडिंग एफसी एकेडमी के लिए खेलती थीं। हालांकि, 16 साल की उम्र में अपने पिता के कहने पर उन्होंने क्रिकेट को चुना। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में 110 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वह ब्रेडफील्ड कॉलेज के लड़कों की 'फर्स्ट इलेवन' टीम में खेलने वाली पहली लड़की भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications