Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने इस दिग्गज को बनाया कप्तान, क्या पूरा होगा खिताब जीतने का सपना

WPL 2026 Gujarat Giants Captain: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नए सीजन के लिए गुजरात जायंट्स ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एशले गार्डनर को कप्तान बरकरार रखा है। पिछले सीजन में गार्डनर के नेतृत्व में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी।

एशले गार्डनर बनीं टीम की कप्तान (WPL 2026 Gujarat Giants Captain)

एशले गार्डनर गुजरात जायंट्स के लिए सबसे बड़ी मैच विनर साबित हुई हैं। उनके आंकड़े उनकी काबिलियत की गवाही देते हैं। उन्होंने अब तक 25 पारियों में 141.75 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। इतने ही मैचों में उनके नाम 25 विकेट भी दर्ज हैं। WPL 2025 उनके लिए बल्ले से बेहतरीन रहा, जहां उन्होंने 164.18 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाए और 8 विकेट भी झटके।

WPL 2026 1

गुजरात की टीम में कई मैच विनर

हालांकि, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की 'विमेंस बिग बैश लीग' (WBBL) में उनका फॉर्म थोड़ा फीका रहा। लेकिन गुजरात जायंट्स के मैनेजमेंट ने उनके अनुभव और पिछले प्रदर्शन पर पूरा भरोसा जताया है। WPL 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में काफी समझदारी से टीम तैयार की है। उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज सोफी डिवाइन को महज 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

क्या इस बार जीत पाएगी खिताब?

इसके अलावा टीम ने जॉर्जिया वेयरहम और डेनियल व्याट जैसी खतरनाक खिलाड़ियों को भी जोड़ा है। भारतीय खिलाड़ियों में रेणुका सिंह ठाकुर टीम की सबसे बड़ी साइनिंग रहीं, जबकि टाइटस साधु और आयुषी सोनी जैसे युवा चेहरों पर भी दांव लगाया गया है। इस मजबूत और संतुलित टीम के साथ गुजरात जायंट्स इस बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

गुजरात जायंट्स की पूरी स्क्वाड

एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, डेनियल व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, सोफी डिवाइन, काशवी गौतम, किम गार्थ, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी, यास्तिका भाटिया, बेथ मूनी, शिवन सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, टाइटस साधु, जॉर्जिया वेयरहम और हैप्पी कुमारी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+