WPL 2026: दीप्ति शर्मा से लेकर अमेलिया केर तक, इन 5 खिलाड़ियों पर बरसा सबसे ज्यादा पैसा
WPL 2026 Most Expensive Bids: दिल्ली में आयोजित WPL 2026 की नीलामी धमाकेदार रही। टीमों ने इस बार जमकर पैसा लुटाया और कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश हुई। भारतीय और विदेशी दोनों ही खिलाड़ियों में जबरदस्त रेस देखने को मिली।
यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने टॉप टैलेंट पर भारी बजट खर्च किया। यहाँ जानिए इस नीलामी की टॉप 5 सबसे महंगी प्लेयर्स, जिन्होंने सुर्खियाँ बटोरीं।

दीप्ति शर्मा
WPL 2026 की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिनको यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदकर बड़ा दांव खेला। दीप्ति की ऑलराउंड क्षमता और मैच फिनिश करने का आत्मविश्वास उन्हें इस कीमत का हकदार बनाता है। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ने वाली दीप्ति टीम के संतुलन की रीढ़ साबित होंगी।
अमेलिया केर
न्यूज़ीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर पर मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ खर्च किए। केर का नाम आते ही टीम को एक क्लास ऑलराउंडर मिल जाता है, जो टॉप ऑर्डर पर रन भी बनाती हैं और किफायती गेंदबाज़ी भी करती है।
शिखा पांडे
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ शिखा पांडे को यूपी ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा। RCB ने भी उनके लिए बोली लगाई लेकिन पर्स में ज्यादा रकम होने के कारण यूपी ने बाजी मारी। उनका अनुभव और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें बॉलिंग यूनिट की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाता है।
सोफी डिवाइन
न्यूज़ीलैंड की विध्वंसक ऑलराउंडर सोफी डिवाइन पर गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ खर्च किए। डिवाइन अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं। T20 फॉर्मेट की सबसे खतरनाक हिटर्स में शामिल डिवाइन के अनुभव से गुजरात को फायदा होगा।
मैग लेनिंग
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मैग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ में खरीदा। भले ही लैनिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया हो, लेकिन WPL में उनका दमखम और नेतृत्व कौशल अभी भी टॉप क्लास माना जाता है। उनकी मौजूदगी से UP की बैटिंग और भी मजबूत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications