WPL 2026 Auction: आज होने जा रहा है बड़ा धमाका, कब और कैसे देखें लाइव ऑक्शन
WPL 2026 Auction Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन आज होने जा रहा है और क्रिकेट फैन्स इस मेगा इवेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों पर आज बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। यहाँ हम आपको ऑक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी, समय, लोकेशन, प्लेयर पूल और लाइव स्ट्रीम डिटेल्स बता रहे हैं।
इवेंट भारत का है, इस वजह से नजरें भी भारत की प्लेयर्स पर रहने वाली हैं लेकिन ज्यादातार बड़े नामों को नीलामी से पहले ही रिटेन करते हुए रोकने का काम किया गया है।

कब और कहां हो रहा WPL 2026 Auction?
WPL 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है। यह इवेंट भारत की राजधानी नई दिल्ली में होगा।
कितने बजे शुरू हो जाएगा ऑक्शन?
ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे (IST) से होगी। इस दौरान सभी 5 फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति के साथ नए स्क्वाड तैयार करने उतरेंगी। शुरुआती दौर में बड़े प्लेयर्स के ऊपर बिड वॉर देखने को मिलेगा।
Marquee Set: इन दिग्गज खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजरें
इस बार का मारकी सेट बेहद दमदार है। इन खिलाड़ियों पर टीमें बोली लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी, यूपी के पास सवसे बड़ा पर्स है, 14 करोड़ से ज्यादा रकम होने के कारण यूपी ऑल आउट जाएगी।
सोफी डिवाइन
एलिसा हीली
मेग लैनिंग
रेनुका सिंह
सोफी एक्लेस्टोन
अमेलिया केर
दीप्ति शर्मा
लॉरा वोल्वार्ट
इनमें भारतीय स्टार दीप्ति शर्मा और तेज गेंदबाज़ रेनुका सिंह पर खास निगाहें रहेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग हर टीम की पहली पसंद हो सकती हैं।कई नई युवा भारतीय खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है।
Players Pool: कितने खिलाड़ी ऑक्शन में?
इस बार कुल 277 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हैं
भारतीय खिलाड़ी - 194
विदेशी खिलाड़ी - 83
उपलब्ध स्लॉट्स
फ्रेंचाइजी टीमों के पास कुल 73 स्लॉट खाली हैं।
इनमें से 23 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
WPL 2026 Auction कहां और कैसे देखें लाइव
WPL 2026 Auction की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी पर Sports18 Network देखी जा सकती है। इसके अलावा ओटीटी पर भी नीलामी देखने की सुविधा रहेगी, जियो-हॉटस्टार पर नीलामी लाइव देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications