WPL 2026 Auction से पहले चौंकाने वाला फैसला, जो कोई सोच भी नहीं सका वो हो गया! अब होगी करोड़ों की बारिश?
WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के लिए होने वाले मेगा-ऑक्शन 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। कई टीमों ने अपने बड़े और स्टार खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है। जिससे नीलामी से पहले ही माहौल गर्म हो गया है। इस लिस्ट में भारतीय और विदेशी दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
दिल्ली ने मेग लैनिंग को किया बाहर (WPL 2026 Auction)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और अपनी टीम की सबसे सफल कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया है। लैनिंग ने दिल्ली को लगातार तीन सीज़न के फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। उनका रिलीज होना निश्चित रूप से सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला है। ऐसे में अब ऑक्शन में उन पर करोड़ों की बारिश होना तय है।

दीप्ति शर्मा पर होगी सबकी नजरें
भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज (UP Warriorz) ने रिलीज़ कर दिया है। दीप्ति तीनों सीजन में टीम का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने 27 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी 507 रन बनाए हैं। नीलामी में उन पर सभी टीमों की नजरें होगी। दीप्ति शर्मा ने हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस किया था।
अमेलिया केर और सोफी एक्लेस्टोन को भी टीमों ने छोड़ा
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस (MI) ने रिलीज़ किया है। केर ने पिछले तीन सीजन में 40 विकेट लिए और 437 रन बनाए। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। इंग्लैंड की अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी यूपी वॉरियर्ज ने रिलीज किया है। उन्होंने 25 मैचों में 36 विकेट लेकर अपनी क्लास साबित की है। उनका रिलीज होना यूपी वॉरियर्ज़ के स्पिन अटैक के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
गुजरात जायंट्स (GG) ने एक और बड़ा चौंकाने वाला फैसला लेते हुए भारतीय ऑलराउंडर हरलीन देओल को रिलीज कर दिया है। हरलीन ने पिछले तीन सीज़न में 30.13 की औसत से 482 रन बनाए हैं। मेगा-ऑक्शन के लिए बड़ा पर्स रखने की वजह से कई टीमों ने स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। लेकिन ऐसे में सवाल यह है कि क्या ये खिलाड़ी वापस अपनी पुरानी टीमों में आ पाएंगी?












Click it and Unblock the Notifications