WPL 2026 में Meg Lanning पर होगी पैसों की बारिश? ऑक्शन टेबल पर इन 3 टीमों में छिड़ेगी जंग
WPL 2026 auction, Meg Lanning: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) की सबसे सफल कप्तानों में से एक ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग पर इस बार ऑक्शन में फैंस की नजरें रहेंगी। भले ही उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) तीन बार फाइनल में पहुंचकर भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। लेकिन दिल्ली की लगातार सफलता का श्रेय काफी हद तक उनकी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी को जाता है।
मेग लैनिंग पर कई टीमों की नजर (WPL 2026 auction, Meg Lanning)
मेग लैनिंग WPL इतिहास में तीसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 127.10 के स्ट्राइक रेट से 952 रन बनाए हैं। WPL से पहले चल रहे वीमेन्स बिग बैश लीग (WBBL) में मेलबर्न स्टार्स के लिए उनकी जबरदस्त फॉर्म देखने को मिली है। हाल ही में 74 गेंदों पर 135 रन बनाकर उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। उनके इस प्रदर्शन ने ऑक्शन में दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

आरसीबी का हिस्सा बन सकती हैं लैनिंग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बड़े खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जानी जाती रही है। वह अपनी टीम में लैनिंग को कप्तान स्मृति मंधाना के साथ जोड़ने की कोशिश ज़रूर करेंगे। लैनिंग की परिपक्वता टीम के लिए वरदान साबित हो सकती है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और एलिसे पेरी जैसी खिलाड़ी के साथ तालमेल RCB को एक मजबूत दावेदार बना सकता है।
दिल्ली फिर लगाएगी दांव
यह लगभग तय माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स ऑक्शन में लैनिंग को वापस खरीदने की पूरी कोशिश करेगी। दिल्ली ने भले ही युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए लैनिंग को रिटेन न किया हो, लेकिन वह अपनी उस कप्तान को खोना नहीं चाहेगी जिसने टीम को लगातार तीन फाइनल तक पहुंचाया है। हालांकि उनके पास 'राइट टू मैच' (RTM) कार्ड नहीं बचा है, फिर भी वे अपनी पूर्व कप्तान को वापस लाने के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं।
यूपी वॉरियर्ज लगा सकती है बड़ी बोली
यूपी वॉरियर्ज ने इस साल श्वेता सहरावत को छोड़कर अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। उनकी सबसे पहली जरूरत एक अनुभवी कप्तान की है जो आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करे, और लैनिंग इस रोल में पूरी तरह फिट बैठती हैं। पहले तीन साल तक एलिसा हीली ने टीम की कप्तानी की, लेकिन यह कदम फ्रेंचाइज़ी के लिए कारगर साबित नहीं हुआ। नए मुख्य कोच अभिषेक नायर के तहत यूपी एक अनुभवी लीडर लाना चाहेगी और मेग लैनिंग उस आवश्यकता को पूरी करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications