WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का आगाज़ आज, किसका है पहला मैच, कब, कहाँ देखें लाइव

RCB vs GG Live Streaming WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग का संग्राम फिर से शुरू होने वाला है। आज इस टूर्नामेंट का तीसरा एडिशन शुरू हो रहा है। पिछले सीजन इस टूर्नामेंट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिलाओं ने जीत लिया था। आरसीबी ही इस बार के संस्करण में पहला मुकाबला खेलने वाली है।

डिफेंडिंग चैम्पियंस आरसीबी का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होना है। टूर्नामेंट चार शहरों में होगा और पहले लेग के मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे। आज का मुकाबला भी वडोदरा में ही खेला जाएगा। पहले ही मैच में तगड़ी टक्कर और मनोरंजन की उम्मीद की जा रही है। अन्य शहरों में लखनऊ, मुंबई और बेंगलुरु है।

WPL

ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी के लिए खबर अच्छी नहीं है। कुछ प्लेयर्स इस मुकाबले में नहीं खेलेंगी। ब्रेक लेने वाली सोफी डिवाइन नहीं होंगी। उनके अलावा चोटिल प्लेयर्स आशा शोभना और कैट कैट क्रॉस भी नहीं खेल पाएंगी। उधर गुजरात की टीम में बेथ मूनी की जगह एश्ले गार्डनर हैं, जो कप्तानी का जिम्मा संभालेंगी।

WPL 2025 में कहां देखें आज लाइव मैच

आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे हो जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू होगा। इस मुकाबले को स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देखा जा सकता है। जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट के ऊपर भी मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

WPL 2025 में आज इन प्लेयर्स पर रहेंगी नज़रें

हालिया दिनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने वाली स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तान हैं, उनके ऊपर नजरें रहेंगी और रनों की उम्मीद भी की जा रही है। उनके अलावा आरसीबी में एलिस पेरी भी हैं। गुजरात की टीम में डिएंड्रा डॉटिन, युवा बल्लेबाज सिमरन शेख को शामिल किया गया है। उन पर नजरें होंगी और कप्तान गार्डनर के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी की जा सकती है।

आरसीबी

स्मृति मंदाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), डेनिएल वायट, एलिसे पेरी, सब्बिनेनी मेघना, राघी बिस्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, किम गर्थ, प्रीमा रावत, रेनुका ठाकुर सिंह, एक्टा बिश्ट, हीदर ग्राहम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, जाग्रवी पवार, आशा सोभना, जोशिता वीजे

गुजरात जायंट्स

बेथ मूनी (कीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), लॉरा वूलफार्ट, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, दयालन हेमलाता, सिमरन शेख, मेघना सिंह, सयाली सतहारे, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, कशवी गौतम, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, प्रक्षिका नायक, भारती फुलमाली, फोबे लीचफील्ड, डेनिएल गिब्सन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+