WPL 2024: ऋचा और मेघना के बल्ले ने उगली आग, आरसीबी ने यूपी को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
RCB vs UPW: यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया। आरसीबी को परेशानी से निकालने का काम सब्बीनेनी मेघना और ऋचा घोष ने किया। दोनों के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली।
यूपी वॉरियर्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद आरसीबी की खराब शुरुआत रही और विकेट गिरना शुरू हुए। सोफी डिवाइन महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद मंधाना का भी यही हाल रहा।

मंधाना ने तेज बल्लेबाजी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाईं, वह 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनको ताहलिया मैक्ग्रा ने आउट किया। मामला यहां भी नहीं रुका। एलिस पेरी 8 रन के निजी स्कोर पर एक्लेस्टोन की गेंद पर आउट हो गईं।
मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का काम सब्बीनेनी मेघना और ऋचा घोष ने किया। दोनों ने मिलकर रेज बल्लेबाजी की। मेघना ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली और टीम का स्कोर भी 100 के पार पहुंचा दिया। दूसरे छोर से ऋचा का बल्ला भी आग उगल रहा था। मेघना 44 गेंदों का सामना कर 53 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।
वैरहैम की शुरुआत खराब रही। वह अपना खाता खोले बगैर ही पवेलियन से चली गईं। ऋचा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 31 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनके ऊपर विकेट गिरने का कोई असर नहीं हुआ। ताहलिया मैक्ग्रा को ऋचा ने लगातार 3 चौके जड़े।
ऋचा अपना काम करते आउट हो गईं। वह 37 गेंदों का सामना कर 62 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटीं। ऋचा अपना काम करते आउट हो गईं। वह 37 गेंदों का सामना कर 62 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटीं। आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर हासिल किया। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट हासिल किये।












Click it and Unblock the Notifications