WPL 2024 Auction: इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों में होगी जबरदस्त टक्कर, लग सकती है करोड़ों की बोली
WPL 2024 Auction: साल 2024 के लिए होने वाले महिला प्रीमियर लीग के मिनी ऑप्शन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। 9 दिसंबर को मुंबई में होने वाले महिला ऑक्शन में कुल 165 खिलाड़ी भाग लेने वाली हैं। इन खिलाड़ियों में 56 कैप्ड जबकि 109 अनकैप खिलाड़ी शामिल है। ऑक्शन लिस्ट में 104 भारतीय और 61 ओवरसीज क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है।
सभी टीमों के पास मौका: ऑक्शन में भाग लेने वाली मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु सभी की कोशिश अपनी टीम को मजबूत बनाने की होगी। आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं जो इस महिला ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों की नजरों पर रहने वाली है। इन महिला खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं।

डिएंड्रा डॉटिन: वेस्ट इंडीज की ताबड़तोड़ बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन पिछले सीजन गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा थी। 60 लाख में डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात ने अपने साथ जोड़ा था। लेकिन उन्होंने किसी कारणवश अपना नाम वापस ले लिया था। इस साल एक बार फिर से वह नीलामी में उतरने वाली हैं। ऐसे में कई टीमों की नजरे उन पर होगी। डिएंड्रा डॉटिन के नाम 124 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 2681 रन दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 61 विकेट भी अपने नाम की है।
चामरी अटापटू: श्रीलंकाई महिला टीम की कप्तान चामरी अटापटू भी इस ऑप्शन में हिस्सा लेने वाली है। 33 साल की महिला खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। चामरी अटापटू बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी से भी विरोधी टीमों पर हावी रही है। ऑक्शन में उन्होंने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा है। लेकिन उन पर कई टीम बोली लगा सकती है।
शबनम इस्माइल: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शबनम इस्माइल ने अपना दमखम दिखाया है। साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज मिनी ऑक्शन में महंगी जा सकती है। शबनम इस्माइल ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपए रखा है। लेकिन वह काफी महंगी बिक सकती हैं।
किम गारेथ: ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गारेथ महिला आईपीएल के पहले सीजन में गुजरात जॉयंट्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात ने ऑक्शन से ठीक पहले उन्हें रिलीज कर दिया है। 27 साल की किम गारेथ की बेस प्राइज 50 लाख है। वह पिछले साल महिला आईपीएल के सात मुकाबले में 11 विकेट झटकने में कामयाब रही थी। ऐसे में इस सीजन भी उनको लेने के लिए कहई टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
देविका वैद्य: भारतीय बल्लेबाज देविका वैद्य एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट टीम का हिस्सा रही हैं। अपने ऑलराउंड खेल की वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती है। देविका वैद्य ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications