RCB vs DC: क्या कोहली का सपना पूरा कर पाएंगी स्मृति मंधाना? जानें फाइनल में दिल्ली की पिच पर किसका होगा दबदबा

महिला प्रीमियर लीग (WPL-2024) के फाइनल मैच में रविवार, 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट।

कहां देखें WPL 2024 का फाइनल मैच
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 अंग्रेजी पर किया जाएगा। इसके अलावा जियो सिनेमाज 17 मार्च को डीसी बनाम आरसीबी डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल का मुफ्त में लाइव प्रसारण करेगा।

royal challengers bangalore

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में एक संतुलित सतह प्रदान करता है। डब्ल्यूपीएल 2024 में इस स्थान पर शुरुआती खेलों में टीमें विशाल स्कोर बनाने में सफल रहीं, लेकिन यहां पिछले कुच मैचों में गेंदबाजों का दबदबा रहा है। यहां स्पिनर्स को मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाजों को पास शुरुआती ओवर में विकेट निकालने के मौके होते हैं। ग्राउंड छोटा होने की वजह से चौके-छक्के भी खूब देखने के मिलते हैं।

क्या कोहली का सपना पूरा कर पाएंगी स्मृति मंधाना?
दरअसल, आरसीबी की पुरुष टीम पिछले 16 सालों से खिताब का इंतजार कर रही है, जबकि महिला टीम दूसरे साल यानी दूसरे सीजन ही खिताब के करीब पहुंच गई है। ऐसा नहीं है कि विराट कोहली की आरसीबी ने फाइनल नहीं खेला है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अब तक 8 बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया और 3 बार फाइनल खेला है।

आरसीबी पुरुष टीम साल 2009 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खराब किस्मत ही कहेंगे कि उनके हाथ अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं लगी है। ऐसे में अगर महिला टीम खिताब जीतती है, तो स्मृति मंधाना के जरिए ही सही, लेकिन विराट कोहली का सपना जरूर पूरा हो जाएगा, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं होने वाला है, क्योंकि दिल्ली भी शानदार लय में है।

ये भी पढ़ें- कौन जीतेगा WPL 2024 का फाइनल मुकाबला? मैच से पहले जानें DC vs RCB का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, मारिजैन कप्प, लौरा हैरिस। मिन्नू मणि, पूनम यादव, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+