WPL 2024: पहले ही मैच में एलिस कैप्सी का धमाका, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को दिया बड़ा टारगेट
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के पहले ही मुकाबले में एलिस कैप्सी के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली है। एलिस कैप्सी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए इस मुकाबले में फिफ्टी जमाई। शुरुआती झटका लगने के बाद उन्होंने दिल्ली के लिए अच्छा कार्य किया।
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ और दिल्ली की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनको शबनम इस्माइल ने आउट किया।

यहाँ से मेग लेनिंग और एलिस कैप्सी ने पारी को आगे बढ़ाया और बेहतरीन भागीदारी की। दोनों ने मिलकर 10 ओवर में स्कोर 65 रनों तक पहुंचा दिया था। एलिस कैप्सी ने पहले ही मुकाबले में धाकड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमा दी। लेनिंग 31 के निजी स्कोर पर नताली सेवर का शिकार बन गईं। कैप्सी लगातार रन बनाती चली गईं, उनका साथ जेमिमा रोड्रिग्स ने दिया। 16 ओवर में दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 127 रन था।
जेमिमा और कैप्सी ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली। जेमिमा और कैप्सी ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली। कैप्सी को अमेलिया केर ने 75 पर आउट किया। रोड्रिग्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।
मरिजाने कैप ने 9 गेंद में 16 रनों का योगदान दिया। दिल्ली ने 20 ओवर खेलकर 5 विकेट पर 171 रनों का स्कोर हासिल किया। मुंबई के लिए नताली सीवर को 2 विकेट मिले। उनके अलावा अमेलिया केर के खाते में भी 2 विकेट आए।












Click it and Unblock the Notifications