WPL 2023 Points Table: धमाकेदार जीत के बावजूद टॉप पर नहीं पहुंच पाई दिल्ली, जानें बाकी टीमों का हाल
WPL 2023 Points Table Updates: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। चार मुकाबलों में दिल्ली की यह तीसरी जीत रही है।

WPL 2023 Points Table Updates: दिल्ली कैपिल्टस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स को एकतरफा हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने पहले दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उसके बाद शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दिल्ली की टीम को अकेले दम पर जीत दिला दी। इस जीत के बाद महिला प्रीमियर लीग के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली को बड़ा फायदा पहुंचा है।

शेफाली ने बनाए 28 गेंद पर 76 रन
शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर 76 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम दिल्ली के सामने सिर्फ 106 रनों का लक्ष्य रख पाई। ऑलराउंडर मरिजाने कैप की गेंदबाजी के आगे गुजरात के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 7.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए। दिल्ली ने इस मैच को दस विकेट से अपने नाम किया।

प्वॉइंट्स टेबल में आरसीबी का बुरा हाल
आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को पटखनी दी। जबकि तीसरे मैच में टीम को गुजरात के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। वहीं यूपी के खिलाफ भी टीम को हार का मुंह ही देखना पड़ा। महिला प्रीमियर लीग के प्वॉइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम चारों ही मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। उसका रेट रन रेट माइनस 2.648 है। वापसी करने के लिए आरसीबी को अब जीत की पटरी पर लौटना होगा।

जानिए प्वॉइंट्स टेबल का हाल
मुंबई इंडियंस - 03 मैच, 03 जीत, 06 प्वाइंट्स, +4.228 NRR
दिल्ली कैपिटल्स- 04 मैच, 03 जीत, 01 हार, 06 प्वाइंट्स, +2.338 NRR
यूपी वॉरियर्स- 03 मैच, 02 जीत, 01 हार, 04 प्वाइंट्स, +0.509 NRR
गुजरात जायंट्स- 04 मैच, 03 हार, 01 जीत 02 प्वाइंट्स, -3.397 NRR
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 04 मैच, 04 हार, 00 प्वाइंट्स, -2.648 NRR












Click it and Unblock the Notifications