VIDEO: हरमनप्रीत कौर ने हवा में पकड़ा सनसनीखेज कैच, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

हरमनप्रीत कौर ने स्लिप के क्षेत्र में एक चौंकाने वाला कैच पकड़ लिया, सोशल मीडिया पर यह कैच तेजी से वायरल हो गया।

Harmanpreet Kaur

WPL 2023 Harmanpreet Kaur catch: हरमनप्रीत कौर अपनी हिटिंग के अलावा कप्तानी कौशल के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने का मौका मिल गया। हरमनप्रीत कौर फील्डिंग में भी अपनी जान लगा देती है। इसका उदाहरण यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ स्लिप में एक कैच है। यूपी के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने एक सनसनीखेज पकड़ा। हर कोई इस कैच को देखकर उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटा।

हरमनप्रीत ने पलक झपकते ही लपका कैच

हरमनप्रीत कौर ने यूपी की ओपनर बल्लेबाज देविका वैद्य का कैच एक हाथ से पकड़ा। हैली मैथ्यूज पारी का दूसरा ओवर डालने के लिए आई थीं और पहली ही गेंद पर मौका आया, जिसे हरमनप्रीत कौर ने जाने नहीं दिया। देविका ने गेंद को ड्राइव करने का प्रयास किया लेकिन यह बल्ले का किनारा लेकर स्लिप पर गई। हरमनप्रीत ने पलक झपकते ही अपनी दाईं तरफ हाथ बढ़ाते हुए गोता लगा दिया। वह बॉल को कैच करके मैदान पर गिर गईं। इस तरह एक सनसनीखेज कैच स्टेडियम पर मौजूद हर एक दर्शक ने देखा। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया।

मुंबई इंडियंस का विजयी रथ रुका

मुंबई इंडियंस को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पांच मैच लगातार जीतने वाली मुंबई इंडियंस का विजयी रथ यूपी वॉरियर्ज ने रोक दिया। यूपी वह पहली टीम है जिसने मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग में हराया है। अब तक मुंबई टीम अजेय रही थी लेकिन इस बार उनको हार का सामना करना पड़ा। यूपी वॉरियर्ज ने 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यूपी वॉरियर्ज ने मुकाबला किया अपने नाम

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और मुंबई इंडियंस को 127 रनों पर आउट कर दिया। मुंबई के लिए हैली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाये। उनके अलावा वोंग ने 32 और हरमनप्रीत कौर ने 25 रन बनाये। यूपी के लिए एक्लेस्टन ने 3 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए यूपी वॉरियर्ज ने तीन गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 129 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। मुंबई की अमेलिया केर को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+