WPL 2023 Final: इतिहास रचने को तैयार मुंबई की लड़कियां, मैच से पहले रोहित-सूर्या ने भरा टीम में जोश

WPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब से कुछ देर में महिला आईपीएल का फाइनल मुकाबला शुरू किया जाएगा। जिसके लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Mumbai Indians

WPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सामने जीत हासिल कर पहली महिला आईपीएल ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। मुंबई ने इस लीग के शुरुआती पांच मैचों में जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स का मुकाबला एक तरफा रहा था। लेकिन फाइनल मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

31 मार्च से शुरू होगा आईपीएल

महिला आईपीएल के बाद पुरुष आईपीएल का भी आयोजन होना है। 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले के साथ आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो जाएगा। आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए सभी टीमों में खिलाड़ियों ने एंट्री मार ली है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन पहली बार जोफ्रा आर्चर खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और उससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।

रोहित शर्मा ने भरा खिलाड़ियों में जोश

ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई की टीम आपस में टकराएगी। दोनों के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। इस स्टेडियम में मुंबई ने अपने तीनों मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को दो में जीत और एक मैच में हार मिली है। फाइनल मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सहित कुछ खिलाड़ियों ने महिला टीम का हौसला बढ़ाने का काम किया है।

सूर्यकुमार यादव ने जताया खिलाड़ियों पर भरोसा

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा और जेसन बेहरनडोर्फ ने महिला टीम को स्पेशल मैसेज दिया है। रोहित ने कहा कि मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आपने अब तक इस लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव ने भी मुंबई की महिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुंबई की लड़कियां फाइनल में हैं, पूरे फॉर्म में। एक परिवार के रूप में, मैं आप सभी को डब्ल्यूपीएल फाइनल के लिए शुभकामनाएं। बस एक जीत और हासिल करो....

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजान कैप, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+