WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली को हराकर जीता ख़िताब

WPL 2023 DC vs MI Final: कम स्कोर होने के बाद भी मुकाबला रोमांच से भरा रहा और अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत मिली।

Mumbai Indians

WPL 2023 DC vs MI Final: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट पर 131 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने तीन गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 134 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और पहला खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के लिए नताली सीवर ने नाबाद अर्धशतक जड़ा।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ। ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा महज 11 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद एलिस कैप्सी बिना खाता खोले चलती बनीं। इससे टीम की स्थिति और खराब हो गई। धीरे-धीरे विकेट गिरते चले गए। मारिजान कैप 18 और मेग लेनिंग 35 रन बनाकर चलती बनीं। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स 79 रनों पर 9 विकेट गंवाकर काफी मुश्किल स्थिति में थी। यहां से अंतिम विकेट के लिए एक साझेदारी होती है। शिखा पांडे और राधा यादव ने तूफानी बैटिंग की औत अंतिम विकेट बचाकर रखा। दोनों मिलकर स्कोर 9 विकेट पर 131 तक लेकर गईं। शिखा ने 17 गेंदों में नाबाद 27 और राधा यादव ने 12 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। इस तरह दोनों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के लिए हैली मैथ्यूज और एसी वोंग ने 3-3 विकेट झटके। मेली केर को भी 2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने ओपनर यास्तिका भाटिया का विकेट गंवा दिया। वह 4 रन बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा हैली मैथ्यूज भी खास नहीं कर पाईं और 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यहां से नताली सीवर और हरमनप्रीत कौर ने धैर्य से खेलते हुए अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों स्कोर 95 तक लेकर गईं। इस दौरान हरमनप्रीत कौर 37 रन बनाकर रन आउट हो गईं। हालांकि नताली सीवर एक छोर पर खड़ी थीं और फिफ्टी जड़ने में सफल रहीं। 19वें ओवर में मुंबई ने 16 रन हासिल कीये और अंतिम ओवर में चौके से जीत दर्ज कर खिताब हासिल कर लिया। नताली सीवर ने 55 गेंदों में नाबाद 60 और मेली केर ने नाबाद 14 रन बनाये। दिल्ली के लिए राधा यादव और जोनासेन ने 1-1 विकेट झटका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+