WPL 2023 का ऑक्शन इस दिन हो सकता है, 1000 के करीब खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए क्रिकेटरों में उत्साह देखा जा सकता है, भारत के अलावा अन्य देशों से अच्छी संख्या में नाम आए हैं।

Mandhana and Shafali

WPL 2023 Auction: महिला आईपीएल के पहले सीजन का ऑक्शन एक सप्ताह आगे खिसका दिया गया है। यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट के कारण यह किया गया है। अब महिला आईपीएल की नीलामी फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही होगी। टीमों ने ऑक्शन को आगे खिसकाने का निवेदन किया था। इसे देखते हुए कार्यक्रम आगे किया गया है। 13 फरवरी को ऑक्शन का आयोजन हो सकता है। बोर्ड आने वाले दो दिनों में कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

नाम ज्यादा स्लॉट कम है

ख़बरों के अनुसार पहले सीजन की नीलामी के लिए 1000 के करीब महिला क्रिकेटरों ने रजिस्टर कराया है। वर्ल्ड के कई देशों से टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि इतने नामों के लिए जगह नहीं है। ऑक्शन के दौरान 100 से 120 क्रिकेटरों को ही शामिल किया जा सकेगा। पांच टीमों के कारण इतने ही नामों को शामिल करना संभव होगा।

विदेश से अच्छी संख्या में हुए रजिस्ट्रेशन

न्यूज 18 ने सूत्रों केअनुसार लिखा है किभारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की तरफ से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। एलेक्जेंड्रा हार्टली और एलिसा हिली ने फोटो पोस्ट कर पहले से ही आरसीबी की टीम में जाने की इच्छा जाहिर कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 1000 के करीब क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें भारतीय और विदेशी दोनों तरफ से नाम अच्छी संख्या में है।

बीसीसीआई की तरफ से होना है आधिकारिक ऐलान

नीलामी में एक सप्ताह का समय बचा है लेकिन बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इससे पहले खबरें आई थी कि शादियों का सीजन होने के कारण होटल बुक करने में परेशानी हो रही है। इंटरनेशनल टी20 लीग का फाइनल मैच होने के बाद नीलामी हो सकती है। बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के लिए टाइटल स्पॉन्सर की खोज शुरू कर दी है और निविदा आमंत्रित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+