Yuvraj Singh का एक ओवर में 36 रन का रिकार्ड ध्वस्त, इस बल्लेबाज ने 39 रन जड़ नामुमकिन को मुमकिन कर दिया

Samoa Vs Vanuatu, 1 Over 39 Runs: क्रिकेट में रिकॉर्ड अक्सर बनते और टूटते रहते हैं। युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 36 रन बनाए थे, जो कि किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना मुश्किल लग रहा था। लेकिन अब वानुअतु के गेंदबाज नलिन निपिको ने अब एक ही ओवर में 39 रन देकर टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

एक ओवर में बने 39 रन

समोआ और वानुअतु के बीच खेले गए टी-20 मैच में समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने नलिन निपिको के ओवर में 39 रन बनाए। विसर ने निपिको की तीन नो-बॉल सहित लगातार छह छक्के लगाए, जिससे यह क्रिकेट में एक ऐतिहासिक पल बन गया।

Samoa Vs Vanuatu 1

समोआ ने बनाए 174 रन

डेरियस विसर की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत समोआ ने 174 रन का दमदार स्कोर खड़ा किया। उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों पर 132 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चौदह छक्के शामिल थे। उनकी शानदार पारी ने समोआ को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

39 रन वाले ओवर की कहानी

39 रन वाले ओवर की बात करें तो विसर ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद आखिरी तीन गेंदों पर तीन और छक्के लगाए। इस दौरान निपिको ने तीन नो-बॉल फेंकी। इस तरह एक ओवर में 39 रन बन गए जो कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले कभी नहीं बने थे।

टूटा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

इस मैच से पहले कई खिलाड़ियों ने टी 20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 36 रन बनाए थे। युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने यह कारनामा किया था। अब डेरियस विसर ने 39 रन के ओवर में उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 36 रन का पिछला रिकॉर्ड 2007 में युवराज सिंह के प्रतिष्ठित प्रदर्शन के बाद से कई बार बराबर किया गया था। लेकिन विसेर ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया।

समोआ की पारी की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज सीन कॉटर और डैनियल बर्गेस ने क्रमशः केवल 1 और 5 रन बनाए। हालांकि, विसर की दमदार बल्लेबाजी ने खेल को पलट दिया और समोआ को 174 रनों के विजयी स्कोर तक पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+