World Cup 2023: रोहित शर्मा साइट स्क्रीन पर दर्शकों की हरकत से नाराज़, बुरी तरह भड़क गए
Rohit Sharma: रोहित शर्मा मैदान पर शांत स्वभाव रखते हैं लेकिन कुछ मौकों पर उनको गुस्सा भी आ जाता है। ऐसा ही अब देखने को मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में यही हुआ। रोहित शर्मा का धैर्य जवाब दे गया और वह फैन्स पर भड़क गए। इसके पीछे एक कारण भी था।
बांग्लादेश की पारी के दौरान मुशफिकुर रहीम जब बैटिंग करने के लिए आए, तब एक ऐसी घटना घटित हुई, जिससे रोहित शर्मा का शांत स्वभाव गुस्से में बदल गया। फैन्स की एक हरकत के कारण मैदान पर मैच में बाधा आई और यह बात रोहित शर्मा को अच्छी नहीं लगी।

बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के सामने साइट स्क्रीन पर कुछ हलचल देखने को मिली। इस वजह से उन्होंने जडेजा की गेंद के दौरान खुद को अलग कर लिया और कुछ हरकत होने की शिकायत क्र दी। अम्पायर ने फैन्स को ठीक तरीके से बैठने के लिए कहा और रोहित शर्मा भी आ गए।
रोहित स्लिप में ही खड़े थे और फैन्स की तरफ गुस्से से इशारा करते हुए जल्दी उस जगह से हटने के लिए कहने लगे। रोहित ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बल्लेबाज ने गेंद खेलने से मना कर दिया था। रोहित शर्मा ने 2-3 बार फैन्स के आमने इशारा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications