नीदरलैंड्स के खिलाफ हार ने तोड़ी शाई की 'होप', उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अब वेस्टइंडीज के पास अंतिम मौका

ICC Cricket World Cup qualifiers 2023: वनडे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर का 18वां मुकाबला बहुत लंबे समय तक याद किया जाएगा, जहां वेस्टइंडीज की टीम को नीदरलैंड ने बड़े जबरदस्त अंदाज में हरा दिया।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 374 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम भी इस स्कोर को टाई करने में कामयाब रही और मामला सुपर ओवर में पहुंचा।

World Cup qualifiers 2023

सुपर ओवर में जैसे रोमांच की उम्मीद थी, वो वैसा ही हुआ। नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वेन बीक ने जेसन होल्डर के ओवर की बखिया उधेड़ दी। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने पूरे मैच में अपनी छाप छोड़ी और सुपर ओवर में तीन चौके व इतने ही छक्के जड़ते हुए जेसन होल्डर की खटिया खड़ी कर दी।

इस ओवर में 30 रन बने और फिर वेन बीक ने बॉलिंग में भी वेस्टइंडीज के चार्ल्स जोहानसन और जेसन होल्डर को सुपर ओवर में चलता किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी।

वेस्टइंडीज की टीम ने किसी तरह सुपर सिक्स में क्वालीफाई तो कर लिया है लेकिन उन्हें जिंबाब्वे के बाद जिस तरह नीदरलैंड से मात खानी पड़ी है, यह कप्तान शाई होप के लिए बड़ा झटका है।

इस मैच के बाद इंडिया टुडे से बात करते हुए शाई होप ने कहा कि, 'हमने खुद को नीचे गिराया है। 375 रनों का टारगेट बनाने के बाद मैं इस हार को नहीं बचा पा रहा हूं। ईमानदारी से कहूं, तो मुझे लगा कि यह पर्याप्त स्कोर था, और गेंदबाज अपना काम कर देंगे। दुर्भाग्य से हम हार गए हैं। सारी तस्वीर हमारी आंखों के सामने हैं और हमें अब बेहतर करना होगा।'

दूसरी ओर नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड बहुत खुश हैं और जीत की खुमारी में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'इससे बेहतर व्यक्तिगत तौर पर क्रिकेट नहीं खेला जा सकता था। वेस्टइंडीज ने जबरदस्त बैटिंग की। हमने छोटे टुकड़ों में अच्छी गेंदबाजी की। फिर भी ऐसा लगा जैसे 60 रन ज्यादा खर्च कर दिए।

'हालांकि हमारे पास विश्वास था और वेन बीक की पारियां जबरदस्त रही। हमने गेंद को हिट किया और विकेट के बीच बढ़िया दौड़ लगाई। हमें जीत दिलाने वाले लोगान वेन वीक एक ट्रांस की स्टेट में थे। मुझे नहीं लगता कि वह मुझे सुन पा रहे थे, वह बस हर गेंद को चौके-छक्के के लिए भेज रहे थे। यह हमारे लिए बहुत बड़ा गेम है। अगली स्टेज में 2 पॉइंट लेकर जाना भी अच्छा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+