World Cup Qualifiers 2023: सुपर-6 में पहुंची ये छह टीमें, तीन महारथियों के सामने हैं 3 जांबाज

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 (World Cup Qualifiers 2023) की लीग स्टेज आज समाप्त होने जा रही है जहां ग्रुप बी में श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और यूएई की टीमें खेलेंगी।

क्वालीफायर टूर्नामेंट में अगली स्टेज सुपरसिक्स (Super Six) की है, जहां 6 टीमों का चयन पहले ही हो चुका है। इन टीमों में जिंबाब्वे ने सबको हैरान करते हुए अपने सभी मैच जीते हैं, और जिस तरह से उन्होंने अंतिम लीग मैच में जीत हासिल की, वह काबिले तारीफ थी।

six teams reached Super-6

जिम्बाब्वे ने ग्रुप ए के अंतिम मैच में यूएसए की टीम को 304 रनों से हरा दिया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। जिंबाब्वे चार मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए 8 अंक लेकर बहुत अच्छे रन रेट के साथ सुपर सिक्स में पहुंची है।

श्रीलंका की टीम के पास आज का मुकाबला जीतकर नंबर एक पर होने का चांस जरूर रहेगा। जिंबाब्वे और श्रीलंका के अलावा सुपर सिक्स की बाकी चार टीमें इस प्रकार है- स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, वेस्टइंडीज और ओमान।

यहां तीन टीमें साफ तौर पर काफी अनुभवी नजर आती है, जिन्होंने अच्छा खासा क्रिकेट खेला है, जिसमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें तो इंटरनेशनल लेवल पर अभी भी खतरनाक मानी जाती है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन जिम्बाब्वे ने क्वालीफायर टूर्नामेंट में किया है, और जितनी लंबी हिस्ट्री उनकी क्रिकेट में रही है, उसके हिसाब से यह अफ्रीकी टीम बाकी टीमों के लिए एक खतरा बनकर उभरी है।

सुपर सिक्स में तीन महारथियों का सामना तीन जांबाजों से होगा, जिसमें स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान शामिल हैं। ओमान से ज्यादा उम्मीदें नहीं की जा रही है, लेकिन यह टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलने के इतने करीब पहुंची है।

सुपर सिक्स से टॉप दो टीमों को वर्ल्ड कप में एंट्री मिल जाएगी। इससे पहले ओमान 2016 और 2021 का T20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव रखती है। ये टीम अपना सपना पूरा करने के लिए पूरा दम दिखाना चाहेगी।

नीदरलैंड की टीम काफी अच्छी है जिन्होंने अपने अंतिम लीग मैच में वेस्टइंडीज को मात दी है। यूरोपीय लड़ाकों ने चार बार वर्ल्ड कप में भाग लिया है, जिसमें 1996, 2003, 2007 और 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप शामिल है।

स्कॉटलैंड यूरोप की एक और टीम है, जिन्होंने तीन बार वर्ल्ड कप जीता है, यह टीम 1999, 2007 और 2015 का विश्व कप खेल चुकी है। तो निश्चित तौर पर सुपर सिक्स में 6 टीमें है जिसमें 3 टीमें मजबूत दिखाई दे रही है और बाकी तीन टीमें अंडरडॉग हैं।

अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो वेस्टइंडीज व लंका की टीम के भारत में इस साल अक्टूबर की शुरूआती सप्ताह में होने जा रहे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का मौका है, लेकिन जिंबाब्वे एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+