World Cup Qualifiers: नीदरलैंड्स ने वेस्टइंडीज को सुपरओवर में दी मात, टाई मैच के बाद 'सुपरहीरो' बने वेन बीक
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 (World Cup Qualifiers 2023) में 26 जून का दिन यादगार रहेगा, जहां जिंबाब्वे के बाद नीदरलैंड (Netherlands) ने कमाल का प्रदर्शन किया।
ग्रुप ए के मुकाबले में नीदरलैंड का सामना वेस्टइंडीज (West Indies) से हुआ जो अपने आप में एक धाकड़ टीम है, लेकिन यूरोपीय लड़ाकुओं ने पूरी जीवटता का परिचय देते हुए सुपर ओवर में यह मुकाबला जीत लिया।

वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 18वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए और नीदरलैंड ने भी जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर स्कोर को टाई कर दिया।
स्कोर टाई होने के बाद यह मैच सुपर ओवर में चला गया जहां नीदरलैंड में पहले बैटिंग करते हुए सुपर ओवर में 30 रन कूट दिए। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 31 रनों का मुश्किल टारगेट चाहिए था और वन वीक ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए अपनी टीम को पांचवी गेंद पर एक आसान जीत दिला दी।
इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने 65 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ब्रेंडन किंग (76), जे चार्ल्स (54) और कप्तान साई होप के 47 रनों की बदौलत कैरेबियाई टीम ने बढ़िया स्कोर खड़ा किया।
लेकिन, नीदरलैंड्स ने भी तेजा निदामानुरु की 76 गेंदों पर खेली 111 रनों की पारी और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की 47 गेदों पर 67 रनों की पारी के दम पर बड़े स्कोर का रोमांचक पीछा किया। अंत में लोगन वेन बीक ने बैटिंग में भी कमाल करते हुए 14 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और स्कोर को टाई करने में मदद की।
वान बीक ने सुपर ओवर बैटिंग में भी तीन छक्के और तीन चौके लगाकर जेसन होल्डर की बखिया उधेड़ दी। फिर वेन बीक ने वेस्टइंडीज की सुपर ओवर बैटिंग के दौरान कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार्ल्स और होल्डर के विकेट हासिल करके मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications