Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, श्रीलंका vs आयरलैंड, स्कॉटलैंड vs ओमान
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Sri Lanka vs Ireland Scotland vs Oman: श्रीलंका और स्कॉटलैंड के पास जीत हासिल करने का मौका होगा।
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Sri Lanka vs Ireland Scotland vs Oman: वर्ल्ड कप क्वालीफायर में श्रीलंका दमदार प्रदर्शन कर रही है। आयरलैंड के खिलाफ भी श्रीलंका की टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। इससे पहले श्रीलंका ने ओमान को दस विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी।
सुपर सिक्स की लड़ाई: दस टीमों में से टॉप की छह टीम सुपर सिक्स में अपना जगह पक्का कर लेगी। श्रीलंका और स्कॉटलैंड दोनों ही टीमों की कोशिश सुपर सिक्स में अपनी जगह बनाने की होगी। श्रीलंका के खिलाफ दस विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद ओमान स्कॉटलैंड के खिलाफ वापसी करने की कोशिश करेगी। ओमान के लिए यह बेहद अहम मैच साबित हो सकता है।

स्कॉटलैंड ने जीता था पिछला मैच: दूसरी तरफ स्कॉटलैंड का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है। अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों में स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज की है। ओमान के खिलाफ स्कॉटलैंड की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। पिछले मैच में स्कॉटलैंड ने यूएई को 111 रन से हराया था। स्कॉटलैंड ने यूएई को जीत के लिये 283 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में टीम 171 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा / मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग, एंडी मैकब्राइन, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।
ओमान की संभावित प्लेइंग इलेवन: कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, शोएब खान, आकिब इलियास, जीशान मकसूद (कप्तान), मोहम्मद नदीम, अयान खान, मोहम्मद नसीम कुशी (विकेटकीपर), जय ओडेद्रा, बिलाल खान, फैयाज बट।
स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, टॉम मैकिनटोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, हमजा ताहिर।












Click it and Unblock the Notifications