World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Sri Lanka vs Afghanistan
World Cup Mein Aaj Kiska Match Sri Lanka vs Afghanistan: विश्वकप अपने रोमांचक स्टेज पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां भारत का विजय अभियान जारी है और लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज करके भारत अंक तालिका में पहले पायदान पर है।
वहीं दूसरी तरफ विश्व चैंपियन इंग्लैंड अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच गया है। ऐसे में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सेमीफाइनल की रेस को और भी दिलचस्प बनाने का काम करेगा।

इस विश्वकप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी दो बड़ी टीमों को मात दी है। दोनों ही मैचों में अफगानिस्तान की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
अंक तालिका में श्रीलंका पांचवे पायदान पर है जबकि अफगानिस्तान सातवे पायदान पर। ऐसे में आज दोनों ही टीमें जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेंगी।
अफगानिस्तान की बात करें तो 2019 विश्वकप में टीम को एक भी जीत नहीं मिली थी, लेकिन इस बार उसने अपना प्रदर्शन बेहतर करते हुए दो मैचों में जीत दर्ज कर ली है।
एशिया कप में भी अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। लिहाजा टीम के हौसले बुलंद हैं। वहीं श्रीलंका की विश्वकप में शुरुआत लगातार तीन मैचों में हार से हुई थी, लिहाजा श्रीलंका आज के मैच में जरूर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगा।
आज का मैच पुणे में खेला जाएगा। यहां पर पिछला मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था, जिसमे भारत ने बांग्लादेश की पारी को 256 रन पर समेट दिया था और इस स्कोर को सिर्फ 41.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
पुणे के मैदान में बड़े स्कोर बनते हैं, 2021 में भारत बनाम इंग्लैंड मैच में 300 रन का स्कोर हुआ था। यहां 6 पारियों में 5 बार 300 का स्कोर पार हुआ है। मौसम की बात करें तो आज का मौसम साफ रहेगा, लिहाजा मैच के दौरान किसी भी तरह की खलल नहीं होगी।
श्रीलंका संभावित 11
पाथुम निसंका, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, चरिथ अशलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिता, दुश्मंता चमीरा, दिलशान मधुशंका
अफगनिस्तान संभावित 11
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलिखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नवीन उल हक, फजलहक फारुकी, नूर अहमद












Click it and Unblock the Notifications