World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, South Africa vs New Zealand
World Cup Mein Aaj Kiska Match South Africa vs New Zealand: विश्वकप में आज एक बड़ा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच है। दोनों ही टीम जबरदस्त फॉर्म में हैं और अंक तालिका में टॉप 3 में शामिल हैं। ऐसे में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
दोनों ही टीमें आज के मैच में जीत दर्ज करके विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेंगी न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम के तीन बड़े खिलाड़ी केन विलियम्सन, मार्क चैपमैन, लौकी फर्ग्यूसन चोटिल हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में क्या न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज कर सकती है।

हालांकि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में लगभग पहुंचती दिखाई दे रही हैं लेकिन सवाल यह है कि इनका मुकाबला भारत से होगा या ऑस्ट्रेलिया से इसका जवाब शायद आज मिल जाए। आज के मैच के बाद न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला भारत से है जोकि अभी तक इस विश्वकप में अविजित है। ऐसे में आज के मैच में जीत दर्ज करके दक्षिण अफ्रीका अपनी राह को आसान करना चाहेगी।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला पुणे के एमसीए मैदान में खेला जाएगा। पिछले दो मुकाबलों में 260 रन से अधिक नहीं बन सके हैं। यहां अच्छी पिच होने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं खड़ा हो सका है। यहां आज के मौसम की बात करें तो गर्मी और उमस दोनों का सामना खिलाड़ियों को करना पड़ सकता है। हालांकि दूसरे मैदान की तुलना में यह कम है।
न्यूजीलैंड संभावित 11
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप, जिमी निशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लौकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका संभावित 11
टेंबा बवूमा, क्विंटन डी कॉक, रेसी वैन डर डसेन, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मैक्रो जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोइट्ज, लुंगी एंगिडी












Click it and Unblock the Notifications