World Cup Mein Aaj Kiska Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच- India Vs Bangladesh
India Vs Banglades, 1tth match: आज विश्वकप में भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ है। ऐसे में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ 2022 से भारत के बल्लेबाजों ने अपने सबसे अधिक विकेट लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजों को दिए हैं।
भारत के 42 बल्लेबाज बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजों का शिकार हुए हैं। 21 विकेट लेग स्पिनर और 24 विकेट ऑफ स्पिनर को दिया है। शाकिब अल हसन बांग्लादेश के इस आंकड़े से काफी खुश होंगे।

लेकिन इसमे एक ट्विस्ट है, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का आज खेलना तय नहीं है। दरअसल उन्हे बाएं पैर में खिंचाव आ गया था, ऐसे में बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट की ओर से उनके बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है।
आज का मैच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां साइक्लोन की चेतावनी दी गई है, लिहाजा यहां का मौसम कुछ ठंडा जरूर हो सकता है। लेकिन मैच में किसी भी तरह की खलल की उम्मीद नहीं है।
पुणे के स्टेडियम की बाउंड्री काफी छोटी है। ऐसे में भारत यहां अतिरिक्त स्पिनर नहीं खिलाएगा। माना जा रहा है कि भारत की टीम 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 ही रहेगी।
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
वहीं बांग्लादेश की बात करें तो कप्तान शाकिब अल हसन को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में तंजीद हसन को टीम में जगह मिल सकती है। साथ ही मेहदी हसन मिराज ओपनिंग कर सकते हैं।
बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11
लिट्टन दास, तंजीद तमीम, मेंहदी हसन मिराज, नजमुल होसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुश्तफिकुर रहीम, तौहीद हृदय, महमदूल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम












Click it and Unblock the Notifications