World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- न्यूजीलैंड Vs बांग्लादेश
World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: विश्वकप में आज 11वां मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खिलाया जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा।
न्यूजीलैंड की बात करें तो यह टीम जबरदस्त फॉर्म में है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 99 रनों से जीत दर्ज की थी। जबकि विश्वकप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट मात दी थी।

बांग्लादेश की बात करें तो इस टीम का सफर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन अगले मुकाबले में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 137 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।
आज के मैच में एक तरफ जहां न्यूजीलैंड लगातार तीसरा मैच जीतकर विश्वकप के अगले चरण में अपनी दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश करेगी तो बांग्लादेश विश्वकप में एक बड़ा उलटफेर करने की फिराक में रहेगी। बांग्लादेश ऐसी टीम है जोकि किसी भी दिन बड़ी टीम को मात दे सकती है। लिहाजा आज के मैच पर हर किसी की नजर होगी।
चेन्नई के मौसम की बात करें तो यह गर्म रहने वाला है। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मैदान में दोपहर में के खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर पहले खेले गए दो मुकाबलों में स्पिनर ने 17 विकेट लिए हैं।
बांग्लादेश संभावित 11
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल होसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मेंहदी हसन, मुश्तफिकुर रहमान, तौहीद रिदॉय, मेंहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
न्यूजीलैंड संभावित 11
डिवोन कोनेवे, विल यंग, केन विलियम्सन, डेरिय मिचेल, टॉम लैथन, ग्लेन फिलिप, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लौकी फर्ग्यूसन/ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट












Click it and Unblock the Notifications