Aaj ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
World Cup Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारत ने वर्ल्ड कप में यह लगातार छठी जीत हासिल की है। इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य मिला था, इंग्लिश टीम 229 पर आउट हो गई और लगभग सेमीफाइनल से बाहर हो गई।
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया था। टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। गिल 9 रन बनाकर आउट हो गए, उनके बाद कोहली बिना खाता खोले चलते बने। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका और श्रेयस अय्यर 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

3 विकेट 40 रन पर गंवाकर टीम इंडिया परेशानी में थी लेकिन रोहित शर्मा और केएल राहुल ने यह परेशानी दूर की और चौथे विकेट के लिए 91 रनों की भागीदारी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को पीछे धकेलने का काम किया। इस बीच राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए।
रोहित शर्मा फिफ्टी के बाद खेलते रहे लेकिन शतक के करीब जाकर 87 पर आउट हुए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 49 रन बनाए। जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए और टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 229 के स्कोर तक पहुँच पाया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की खराब शुरुआत रही। डेविड मलान 16 रन बनाकर चलते बने, उनके बाद पहली गेंद पर जो रूट गोल्डन डक पर चलते बने। मामला यहीं नहीं रुका और बेन स्टोक्स भी बिना खाता खोले चलते बने। इससे इंग्लैंड की स्थिति खराब हो गई।
कुछ ही देर बाद बेयरस्टो भी 14 के निजी स्कोर पर चलते बने और उनके पीछे बटलर 10 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव का शिकार हुए। टिकने का प्रयास कर रहे मोईन अली को शमी ने विकेट के पीछे 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को छठा झटके भी दे दिया। कुछ देर बाद जडेजा ने क्रिस वोक्स को चलता किया।
लिविंगस्टोन 27 पर चलते बने और इंग्लिश टीम 129 पर आउट होकर 100 रनों से हार गई और भारत ने लगातार छठी जीत दर्ज की। भारत के लिए शमी ने 4 और बुमराह ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications