World Cup Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta- वर्ल्ड कप में आज का मैच कौन जीता
World Cup Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर भारत का सपना तोड़ दिया। टीम इंडिया को 7 विकेट के अंतर से हराते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बैटिंग करने के लिए बुलाया और फैसला सही रहा। गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए और अय्यर ने भी इतने ही रन बनाए। रोहित शर्मा ने 31 गेंद में तूफानी 47 रनों की पारी खेली। कोहली और केएल राहुल ने क्रमशः 54 और 66 रन बनाए।

भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम अंतिम गेंद पर 240 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। 47 रनों के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने धाकड़ बैटिंग की। हेड ने 137 रन बनाए, लाबुशेन 58 पर नाबद लौटे और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 241 रन बनाकर मैच जीत लिया।
हेड ने शतक जमाया और लाबुशेन ने फिफ्टी जड़ी। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाते हुए छठी बार चैम्पियन बना दिया। भारत के लिए यह हार एक बुरे सपने की तरह है। कई वर्षों तक फैन्स को यह मैच याद रहने वाला है। 1 लाख 30 हजार फैन्स के सामने टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications